एक्सप्लोरर

गोरखपुर मामले में युवक की मौत गोली लगने से हुई या चोट से? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

UP Crime News: उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर में दीपक गुप्ता नाम के युवक की पशु तस्करों ने हत्या कर दी. दावा किया जा रहा था कि दीपक के मुंह में गोली मारी गई.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिपराइच थानाक्षेत्र के मऊआचापी गांव में मंगलवार, 16 सितंबर की देर रात ग्रामीणों के साथ झड़प के दौरान पशु तस्करों ने कथित तौर पर 19 वर्षीय दीपक की हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. शुरुआती जानकारी में दावा किया गया था कि युवक को मुंह में गोली मारी गई थी. अब पुलिस ने दावा किया है कि यह झूठ है. पुलिस ने कहा है कि गोरखपुर में 19 वर्षीय दीपक गुप्ता की सिर में चोट लगने से मौत हुई थी.  

गोरखपुर के एसएसपी राजकरण नैयर ने बताया डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम किया गया जिसमें एंटीमाटम हेड इंजरी से मौत की बात सामने आई है. एक पशु तस्कर की पिकअप फंस गई थी. उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया था. पशु तस्करों की टीम बाहर की है. दो पिकअप से पशु तस्कर आए थे. कुलचे पशु तस्करों के बारे में जानकारी हासिल हुई है. पुलिस की पांच टीमें पशु तस्करों को पकड़ने के लिए लगाई गई है. छह अभियुक्तों को चिन्हित किया गया है. उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं.

'कोई मुस्लिम बोलता तो अब तक...', रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर बोले राकेश टिकैत

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिव एस. चन्नप्पा और एसएसपी राज करण नैयर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और त्वरित कार्रवाई का वादा किया. जिलाधिकारी दीपक मीणा ने घटना को ‘बेहद दुखद’ बताया और कहा कि लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘एक आरोपी पकड़ा गया है. हमने परिवार से बात की है और उनकी मांगों पर चर्चा की है. स्थानीय और उच्च स्तर पर जो भी सहायता प्रदान की जा सकती है, वह सुनिश्चित की जाएगी. सबसे पहले, पोस्टमॉर्टम किया जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा. उसके बाद हम परिवार के साथ फिर से बातचीत करेंगे.’

दीपक की मां ने क्या कहा?

दीपक की मां ने रोते-बिलखते अपने बेटे के हत्यारों को मौत की सजा देने की मांग की. घायल तस्कर अभी अस्पताल में भर्ती है.  सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना में ग्रामीणों के प्रदर्शन का 18 सेकेंड का एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा, 'गोरखपुर में शासनिक-प्रशासनिक मिलीभगत से सत्ता संरक्षित पशु तस्करों के ख़िलाफ़ जनता का जो गुस्सा फूटा है उसके लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार ख़ुद है.”उन्होंने कहा, ' उत्तर प्रदेश के ‘मुख्यनगर’ (मुख्यमंत्री का गृह जिला) में ऐसा हो रहा है तो इसका मतलब है कि इस गोरखधंधे में किसी की मुख्य साझेदारी है या उसके हाथ से यह नगर भी निकल गया है. पूरे उत्तर प्रदेश की तरह गोरखपुर में भी अपराध चरम पर है.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget