एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: DDU की प्रवेश परीक्षाएं 4 जुलाई से, 34 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने किया आवेदन, तैयारियां पूरी

Gorakhpur News: गोरखपुर के दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में इस साल की प्रवेश परिक्षा का ऐलान हो गया है.स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए 34 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र की प्रवेश परीक्षाएं 4 जुलाई से शुरू होंगी. विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम गुरुवार 26 जून को घोषित कर दिया गया. परीक्षा कार्यक्रम कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में आवेदन और कड़ी प्रतिस्पर्धा से परिसर को सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं मिलेंगी.

प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया 25 जून को खत्म हो गई, जिसमें स्नातक एवं परास्नातक के पाठ्यक्रमों की लगभग दस हजार सीटों के लिए 34 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. स्नातक पाठ्यक्रमों में सबसे ज्यादा 4,521 आवेदन बीए ऑनर्स के लिए आए हैं. जबकि परास्नातक पाठ्यक्रमों में सर्वाधिक 2982 आवेदन एलएलबी के लिए आए हैं.
 
इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञान संकाय के विषयों में पीजी के सर्वाधिक 850 आवेदन जूलॉजी में हैं. जबकि कला संकाय में सबसे ज्यादा 461 आवेदन राजनीति विज्ञान विषय में आए हैं. इसके अलावा एम कॉम में 756, एमबीए में 694 , एमएससी कृषि में 503 तथा एमएड में 421 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

सबसे कड़ा मुकाबला बीएससी बायोलॉजी के लिए है जहां एक सीट के लिए 23 अभ्यर्थी प्रतिस्पर्धा करेंगे. इसी तरह एलएलएम की 36 सीटों के लिए 778 आवेदन हैं. यानी एक सीट के लिए 22 आवेदक स्पर्धा करेंगे. ऐसी कड़ी प्रतिस्पर्धाएं और भी कई पाठ्यक्रमों के लिए है. एमएससी जूलॉजी में एक सीट पर 14, बीएससी एमएलटी में एक सीट पर 10, बी फॉर्म में हर सीट पर 9, एलएलबी, बीबीए और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में हर सीट पर 8 अभ्यर्थियों के बीच कड़ी स्पर्धा होगी.

प्रमुख स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन
बता दें बीए पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए कुल 4521 छात्रों ने आवेदन किया है, बीएससी बायोलॉजी के लिए 3386, इसके साथ ही बीए-एलएलबी में 2373, बीकॉम में 2271, बीएससी गणित में 1904, बीसीए में 1488 जबकि बीएससी कृषि में 1465, बीटेक में 1294, बीबीए में 1195 और बीकॉम में दाखिला लेने के लिए 939 छात्रों ने आवेदन किया है.

इन सभी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए कई हजार छात्रों ने आवेदन किया है जिसकों देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परिक्षा को कराने के लिए कड़ी तैयारियां शुर कर दी है. इन सभी अभ्यर्थियों द्वरा पहले प्रवेश परिक्षा दा जाएगी जिसके बाद परिक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय  में पढ़ने का मौका मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget