एक्सप्लोरर

UP: दोबारा सत्ता में आने के बाद एक्शन में CM योगी, विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने और निर्माण परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने और निर्माण परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये हैं. गोरखपुर में आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में गोरखपुर मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि चल रही विकास परियोजनाएं भ्रष्टाचार मुक्त हों और पारदर्शिता, गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए और कानून व्यवस्था के सामने कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए.

रविवार को लखनऊ में जारी एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री ने गोरखपुर मण्डल के विकास कार्यक्रमों, कानून-व्यवस्था और 10 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की प्रगति की जिलेवार विस्तृत समीक्षा की. इस अवसर पर उन्होंने गोरखपुर के गायत्रीनगर की दो लाभार्थियों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की.

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

उन्‍होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक परियोजना के लिये एक नोडल अधिकारी अवश्य नामित किया जाए और बाढ़ नियंत्रण से सम्बंधित सभी तैयारियां समय से पूर्व ही पूर्ण कर ली जाएं और संवेदनशील बांधों की मरम्मत का कार्य बरसात से पूर्व करा लिया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि महानगर में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नालों की साफ-सफाई आदि कार्यां को समय से कराया जाए और कार्यों की नियमित निगरानी भी की जाए. उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी तैनाती स्थल पर रात्रि में रुकें.

.मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से बेहतर संवाद स्थापित किया जाए. माह में कम से कम एक बार उनके साथ बैठक किया जाये . अधिकारीगण जनता के प्रति संवेदनशील होकर उनकी समस्या का समाधान करें. कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए, पुलिस थानों पर आने वाले लोगों के लिए बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था हो. शिकायतों की सुनवाई संवेदनशीलता के साथ की जाए. पुलिस थानों पर अनावश्यक पड़े सामानों का नियमानुसार निस्तारण भी कराया जाए.

पुलिस पेट्रोलिंग को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जाए. सप्ताह में एक दिन शहीद स्थलों/पर्यटन स्थलों पर पुलिस बैण्ड द्वारा देशभक्ति की धुन बजायी जाए. बैठक के दौरान मण्डल के सभी जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जनपद के विकास कार्यक्रमों की प्रगति और पुलिस अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया.

ये भी पढ़ें :-

CM Yogi Gorakhpur Visit: मृतकों के परिवार को मिला सीएम योगी का सहारा, दो-दो लाख रुपये की मिली आर्थिक सहायता

UP News: दो दिवसीय पीलीभीत दौरे पर सांसद वरुण गांधी, रोजगार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget