एक्सप्लोरर

UP News: निर्माणाधीन नाले का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी, PWD अधिकारियों को लगाई फटकार

CM Yogi Gorakhpur Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम गोरखपुर में आरपीएम एकेडमी का शुभारंभ कर वापस लौट रहे थे. अचानक उनका काफिला चिड़ियाघर के सामने रुक गया.

Gorakhpur News: गोरखपुर (Gorakhpur) दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की इंजीनियरिंग देखने को मिली. उन्होंने देवरिया बाईपास पर बन रहे नाले का औचक निरीक्षण किया. नाले की अधिक ऊंचाई को देखकर मुख्यमंत्री योगी ने गहरी नाराजगी जताई. पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने फौरन नाले को दुरस्त करने का आदेश दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि आसपास के मोहल्लों में जलभराव की समस्या होने पर अधिकारियों की खैर नहीं होगी. उन्होंने कहा कि नाले के बेतरतीब होने से मोहल्लों में जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है.

औचक निरीक्षण में नाले की मिली अधिक ऊंचाई, भड़के सीएम योगी

मुख्यमंत्री का कड़ा तेवर देख अधिकारियों के होश गुम हो गए. शनिवार शाम आरपीएम एकेडमी का शुभारंभ कर मुख्यमंत्री वापस लौट रहे थे. मुख्यमंत्री योगी का काफिला चिड़ियाघर के सामने अचानक रुक गया. उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को नाले की ऊंचाई ज्यादा मिली. उन्होंने नाले को झुककर भी देखा. नाले की अधिक ऊंचाई देखकर मुख्यमंत्री के तेवर सख्त हो गए.

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दिया सख्त आदेश 

उन्होंने आसपास की कॉलोनियों में बरसात के दौरान जलभराव की आशंका जताई. कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की इंजीनियरिंग पर सवाल खड़े करते हुए सख्त लहजे में उन्होंने पूछा कि नाला ऊंचा होगा तो आसपास के मोहल्लों का क्या हाल होगा. मुख्यमंत्री के सवाल पर अधिकारी बगलें झांकते नजर आए. पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कोई जवाब नहीं सूझ रहा था. उन्होंने फौरन नाला दुरुस्त करने का आदेश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि नाला लोगों की सहूलियत के लिए बन रहा है. इसलिए व्यवस्था होनी चाहिए जिससे आमजन को कोई दिक्कत नहीं होने पाए.

Lok Sabha Election 2024: 'चुनाव के बाद उनकी गारंटी कौन लेगा', I.N.D.I.A गठबंधन में मायावती को शामिल करने पर बोले अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget