एक्सप्लोरर

गोरखपुर: भाई ने शादी खर्च के मांगे रुपये, तो चोरी के मोबाइल से सोनार से मांग ली रंगदारी

सीओ कैंट सुमित कुमार शुक्‍ला की पूछताछ में आरोपी विकास साहनी ने बताया कि बड़े भाई की शादी में रुपये की कमी पड़ रही थी. उन्‍होंने उससे रुपए मांगे थे. उसने 270 रुपए में खरीदे गए मोबाइल से सोनार से रंगदारी मांग ली.

गोरखपुर: बड़े भाई ने शादी में खर्च के लिए छोटे भाई से रुपये मांगे, तो छोटे भाई ने चोरी के खरीदे हुए मोबाइल से सोनार से 3 लाख रुपए रंगदारी की मांग कर दी. दरअसल बदमाश ने 270 रुपये में जिस चोरी के मोबाइल को सिम के साथ खरीदा था, वो मोबाइल स‍ंतकबीरनगर जिले की फायर बिग्रेड विभाग में तैनात सिपाही का रहा है. पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया.

गोरखपुर के कैंट इलाके के सर्किल ऑफीसर सुमित कुमार शुक्‍ला ने गोलघर काली मंदिर स्थित कार्यालय पर मामले का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि गोरखपुर के गगहा इलाके के बलुआ बुजुर्ग के रहने वाले श्रीराम वर्मा की खोराबार इलाके के सोनवे ढोलबजवा में ज्‍वेलरी की दुकान है. 19 नवंबर को एक मोबाइल नंबर से कॉल कर 3 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. उन्‍होंने इसकी जानकारी खोराबार पुलिस को दी.

खोराबार पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मोबाइल को सर्विंलांस पर लगा दिया. उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने सर्विलांस और मुखबीर की सटीक जानकारी के आधार पर गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र के सोनवे ढोलबजवा के रहने वाले विकास साहनी और उसके साथी आदर्श पासवान को 23 नंवबर की शाम 7.30 बजे खोराबार इलाके के सोनवे ढोलबजवा से 15 किलोमीटर दक्षिण से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 507, 386 के तहत मामला दर्ज किया है.

सीओ कैंट सुमित कुमार शुक्‍ला की पूछताछ में आरोपी विकास साहनी ने बताया कि बड़े भाई की शादी में रुपये की कमी पड़ रही थी. उन्‍होंने उससे रुपए मांगे थे. उसने 270 रुपए में खरीदे गए मोबाइल से सोनार से रंगदारी मांग ली. पुलिस ने मोबाइल फोन सिम के साथ बरामद कर लिया है. सीओ कैंट ने बताया कि दरअसल ये मोबाइल संतकबीरनगर फायर बिग्रेड में तैनात सिपाही का रहा है. उनका मोबाइल 7 नवंबर को कहीं गिर गया था. इसकी गुमशुदगी भी संतकबीरनगर में दर्ज रही है. उन्‍होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 

राजधानी दिल्ली में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, लगातार दूसरे दिन 121 लोगों की मौत

रिश्तों को पटरी पर लाने की कवायद में दो दिनी दौरे पर काठमांडू जाएंगे विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget