एक्सप्लोरर

वक्फ के बहाने मुस्लिम वोटों की खेती कर रहीं ममता बनर्जी, बीजेपी नेता का TMC पर हमला

UP News: वक्‍फ जनजागरण अभियान कार्यशाला में बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव डा. राधामोहन दास अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है. मुस्लिम वोटों की राजनीति का आरोप लगाया.

Gorakhpur News: गोरखपुर पहुंचे बीजेपी के राष्‍ट्रीय महासचिव डा. राधामोहन दास अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल में हो रहे विरोध के सवाल पर कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई विरोध नहीं हो रहा है. बल्कि विरोध कराया जा रहा है. ममता बनर्जी अब समझ चुकी हैं कि उनका शासन अब कागज में चल रहा है. उनके हाथ में 30 प्रतिशत मुसलमानों के सिवाय कोई वोट बचा नहीं है. इसलिए टीएमसी के मुस्लिम गुंडे (भरे हुए हैं) ऐसे मुस्लिम गुंडों की ही वो पार्टी है. टीएमसी के मुस्लिम गुंडे चारों ओर घूम-घूमकर ये गुंडई कर रहे हैं. हिन्‍दुओं के साथ अन्‍याय कर रहे हैं. सरकार सबको नोट कर रही है. ये सिर्फ वक्‍फ बिल के बहाने मुस्लिम वोटों की खेती करने का काम ममता बनर्जी कर रही हैं.

उन्‍होंने कहा कि देश में जब सच्‍चर कमेटी की रिपोर्ट आई. रिपोर्ट में लिखा गया कि देश में 4 लाख 50 हजार वक्‍फ की संपत्तियां हैं.  रकबा 6 लाख एकड़ जमीन है. कुल आय 12 हजार करोड़ होनी चाहिए. आय होती है 163 करोड़. सच्‍चर साहब ने ये प्रश्‍न खड़ा किया कि आखिर 12 हजार करोड़ की जगह आय 163 करोड़ क्‍यों हो‍ती है. बाकी पैसा कहां जाता है. उन्‍होंने खुद ही इसका जवाब दिया. मुतवल्‍ली जो वक्‍फ के मैनेजर होते हैं, वो मालिक बन चुके हैं. उन्‍होंने वक्‍फ की संपत्तियों को अपने परिवारवालों के नाम चढ़वा दिया. वक्‍फ की संपत्तियां बेची नहीं जा सकती हैं. बड़ी संख्‍या में बेच दिए गए. 100-100 साल का पट्टा कर दिया गया. जिसका किराया एक लाख होना चाहिए था, उन्‍हें 5 हजार किराए पर दिया.

मुस्लिम नेताओं ने वक्फ संपत्तियों को लूटा
मुतवल्लियों के इस भ्रष्‍टाचार में वक्‍फ बोर्ड के सदस्‍यों ने सहयोग किया. देश में राजनैतिक और मुस्लिम नेताओं ने खुले हाथ वक्‍फ की संपत्तियों को लूटा. सच्‍चर साहब ने सरकार को सलाह दी कि वक्‍फ की संपत्तियों से अतिक्रमण हटाया जाए. देश के स्‍तर पर एक कार्पोरेशन का निर्माण किया जाए. इन वक्‍फ की संपत्तियों को आधुनिक तरीके से विकास कराया जाए और जो 163 करोड़ की आय हो रही है. 12 हजार करोड़ की हो सकती है, उस 12 हजार करोड़ की आय से गरीब मुसलमान, विधवा महिलाओं, अनाथ बच्‍चों, बूढ़े मुसलमानों, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, प्रशिक्षण हर प्रकार की सुविधा दी जाए.

कांग्रेस की सरकार थी और 2014 तक रही. कांग्रेस की सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की. 2025 आते-आते आज के दिन वक्‍फ की संपत्तियां 4 लाख 50 हजार से बढ़कर 8 लाख 72 हजार हो गई. रकबा 6 लाख एकड़ से बढ़कर 37 लाख 94 हजार एकड़ हो गया. जो संभावित आय 1 लाख करोड़ होनी चाहिए थी, वो 163 करोड़ से बढ़कर 166 करोड़ हो गई. यानी आज के दिन वक्‍फ की संपत्तियों का 99.99 प्रतिशत हिस्‍सा लूट लिया जाता है.

'कांग्रेस ने वक्फ के भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा'
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुस्लिम गरीबों के लिए बहुत से कार्य किए हैं. मनमोहन सिंह की तरह ये कहकर नहीं कि संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का होगा. बल्कि ये कहकर कि संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों का होगा. प्रधानमंत्री ने तय किया है कि सच्‍चर कमेटी ने वक्‍फ के बारे में जो कुछ भी आब्‍जरवेशन दिए हैं. कांग्रेस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि वक्‍फ के भ्रष्‍टाचार को बढ़ाने में सहयोग किया. हम वक्‍फ की संस्‍थाओं पर जितने भी अतिक्रमण हुए हैं, उन अतिक्रमणों की सूची बनाकर समय के साथ उन्‍हें खाली कराकर अस्‍पताल, चिकित्‍सालय, अनाथालय, भोजनालय, बच्‍चों के प्रशिक्षण केन्‍द्र बनवाएंगे. 

उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी मानते हैं कि वक्‍फ की संपत्तियों का सही इस्‍तेमाल हो जाएगा, तो इस देश में एक भी मुसलमान गरीब नहीं रहेगा. वक्‍फ संशोधन अधिनियम का यही प्रावधान है कि गरीब मुसलमानों का हित स‍िर्फ गरीब मुसलमानों को ही मिले. बीच के लुटेरों को चिह्नित किया जाए और दंडित किया जाए और लाभ गरीब मुसलमानों को पहुंचाया जाए.

ये भी पढ़ें: BJP सांसद साक्षी महाराज की हिंदुओं को सलाह, बोले- 'तीन नहीं, चार बच्चे पैदा करें हिंदू'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget