एक्सप्लोरर

BJP सांसद साक्षी महाराज की हिंदुओं को सलाह, बोले- 'तीन नहीं, चार बच्चे पैदा करें हिंदू'

UP News: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ‘हम दो, हमारे दो’ जैसे जनसंख्या नियंत्रण कानून को नहीं लाती, तो हिंदुओं को भी चाहिए कि वे तीन नहीं, बल्कि चार बच्चे पैदा करें.

Sakshi Maharaj Statement: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायरब्रांड सांसद और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विवादास्पद बयान दे डाला. उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार ‘हम दो, हमारे दो’ जैसे जनसंख्या नियंत्रण कानून को नहीं लाती, तो हिंदुओं को भी चाहिए कि वे तीन नहीं, बल्कि चार बच्चे पैदा करें.

साक्षी महाराज ने कहा, “मैं तो बहुत पहले मेरठ में कह चुका हूं कि देश में जनसंख्या का संतुलन नहीं बिगड़ना चाहिए. सरकार को इस पर सख्त कानून लाना चाहिए. अगर ऐसा कानून नहीं बनता, तो हिंदुओं को तीन नहीं, चार बच्चे पैदा करने चाहिए.”

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन के बयान का किया समर्थन
उन्नाव में बोले बीजेपी सांसद- 'हिंदुओं पर हो रहा अन्याय, जनसंख्या संतुलन न बिगड़े इसलिए ज़रूरी कदम उठाएं सरकार' यह बयान उन्होंने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिया, जिसमें साध्वी ने हिंदुओं से तीन बच्चे पैदा करने की अपील की थी. साक्षी महाराज ने कहा कि वह साध्वी निरंजन की बात से पूरी तरह सहमत हैं. उन्होंने कहा कि “देश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, धर्म विशेष के लोगों की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है. अगर समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो जनसंख्या असंतुलन देश के लिए खतरा बन सकता है.”

गंगा स्नान और अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “गंगा में डुबकी लगाने से हमारे पाप तो धुल जाते हैं. जिनके पाप नहीं धुलते, वे डुबकी लगाते ही नहीं. अगर अखिलेश यादव कहते हैं कि डुबकी से पाप नहीं धुलते तो फिर वो गंगा स्नान क्यों करते हैं?”

राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल
साक्षी महाराज के इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है. विपक्षी दलों ने भाजपा पर साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया है. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा जैसे दलों ने पहले भी भाजपा नेताओं के ऐसे बयानों की आलोचना की है और कहा है कि यह समाज को बांटने की कोशिश है.

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर चल रही बहस
देश में लंबे समय से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठती रही है. खासकर भाजपा के कुछ नेता समय-समय पर यह मुद्दा उठाते रहे हैं. वर्ष 2021 में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसद में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पेश करने की मांग की थी. वहीं, साक्षी महाराज पहले भी मेरठ और हरिद्वार जैसे मंचों से हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील कर चुके हैं. उनका कहना रहा है कि मुस्लिम समुदाय के बीच जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे भविष्य में हिंदू अल्पसंख्यक हो सकते हैं.

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज अपनी बेबाक शैली के लिए जाने जाते हैं. हालांकि उनके बयानों को लेकर अक्सर विवाद खड़े होते रहे हैं. अब देखना यह है कि उनके ताजा बयान पर भाजपा नेतृत्व की क्या प्रतिक्रिया आती है और यह बयान राजनीतिक माहौल को किस दिशा में ले जाता है.

ये भी पढ़ें: UP Electricity News: यूपी में बिजली के दाम बढ़ाने पर चंद्रशेखर आजाद ने खोला मोर्चा, योगी सरकार से पूछे ये 4 सवाल

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget