एक्सप्लोरर

गोरखपुर: सगाई से एक दिन पहले भीषण हादसा, दूल्हा बनने जा रहे दोस्त समेत चार की मौत

Gorakhpur Accident News: एक ही बाइक पर सवार चार युवकों को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्‍कर मार दी.बाइक सवार युवक 10 फीट तक हवा में उछलकर सड़क पर गिर गए.चारों युवकों की मौत हो गई.

Gorakhpur Accident: यूपी के गोरखपुर में शनिवार को हुई एक घटना ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. जहां एक ही बाइक पर सवार चार युवकों को सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्‍कर मार दी. टक्‍कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्‍चे उड़ गए और बाइक सवार युवक 10 फीट तक हवा में उछलकर सड़क पर गिर गए. भीषण हादसे में बाइक पर सवार चारों युवकों की मौत हो गई. हादसा CCTV में कैद हो गया. मृत युवकों की मौत की खबर के बाद उनके घरों में मातम पसर गया.  

जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर शनिवार 31 मई को दोपहर ये दर्दनाक हादसा हुआ. हादसे में एक ही बाइक पर सवार चार दोस्तों की मौत हो गई. सिधुआपार ग्राम सभा के गरथौली टोला के पास गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे पर ये हादसा हुआ. चारों दोस्त एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे. गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ग्रैंड विटारा कार ने हाइवे पर उन्हें टक्कर मार दी.

चारों हवा में उड़ गए

दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. दर्दनाक हादसे में सुनील कुमार, प्रदुम्न कुमार, अरविंद कुमार और बड़हलगंज के सिधुआपार के ग्राम करौंदी गथौलिया के रहने वाले राहुल कुमार पुत्र करन कुमार शामिल हैं. चारों दोस्त एक अपाची मोटरसाइकिल से फोरलेन से अपने घर की तरफ जा रहे थे.

घटनास्थल पर मौजूद लोग घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने प्रदुम्न, सुनील और अरविंद को मृत घोषित कर दिया. राहुल को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. राहुल की एक जून को सगाई होनी थी. इसके अलावा मृतक सुनील की दो बेटियां हैं. अरविंद एक सप्ताह पहले ही बैंकॉक से लौटा था.

एक जून को थी सगाई

राहुल अपने माता-पिता की इकलौती संतान है. राहुल की एक जून को सगाई तय थी और कुछ दिनों में उसकी शादी होनी थी. इस घटना की खबर से घर में कोहराम मच गया है. उधर कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. 

हादसे को अंजाम देकर कार चालक फरार हो गया. कार सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के परिगावां निवासी निवेदिता शुक्‍ला पत्‍नी चन्‍द्रप्रकाश शुक्‍ला के नाम से आरटीओ में पंजीकृत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget