एक्सप्लोरर

गोरखपुर में 21 दिन तक बंद रहेंगी चिकन की दुकानें, मंडरा रहा यह बड़ा खतरा, जान लें

Bird Flu In Gorakhpur:चार चिकन शॉप और चिड़ियाघर में सैंपल पॉजिटिव आने के बाद चिकन शॉप को 21 दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों ने दुकानों पर पहुंचकर मुर्गों को नष्‍ट कराया.

Bird Flu Alert:  यूपी के गोरखपुर में चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से पांच जानवरों की मौत के बाद अब महानगर में बर्ड फ्लू की आहट से हड़कंप मच गया है. चार चिकन शॉप और चिड़ियाघर में सैंपल पॉजिटिव आने के बाद चिकन शॉप को 21 दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों ने दुकानों पर पहुंचकर मुर्गों को नष्‍ट कराया और दुकानों को सेनेटाइज करने के साथ एक किलोमीटर के एरिया में विसंक्रमण (सेनेटाइजेशन) की कार्रवाई पूरी की.

महानगर के सभी चिकन शॉप संचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं. शहरवासियों से किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की गई है.

गोरखपुर महानगर के  झुंगिया बाजार चिकन विक्रेता, अल्युमिनियम फैक्ट्री हड़हवा फाटक चिकन विक्रेता, तारामंडल चिकन विक्रेता, भगत चौराहा चिकन विक्रेता, शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी के सैम्पल पॉजिटिव पाए गबए हैं. इन सैंपल को 20 मई को नगर निगम की स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने कलेक्‍ट किया था.

इनमें कुछ सैंपल एवियन इनफ्लुएंजा H5N1और H9N2 पॉजिटिव मिले हैं. इसके बाद से मुर्गा बेचने वाले दुकानदारों के चेहरे पर भी मायूसी छा गई है. उन्‍होंने बताया कि अधिकारियों ने मुर्गों को मारने के बाद उसे साथ ले गए. रोज कमाने खाने और इस रोजगार से जुड़े छोटे तबके के लोगों के लिए दिक्‍कतों का सामना करना पड़ेगा. 

21 दिन नहीं बेच सकेंगे मांस

 गोरखपुर महानगर और ग्रामीण इलाके में लाइव बर्ड मार्केट (जीवित मुर्गा बेचने की दुकान) 21 दिन तक तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी करने के साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों ने बाजार में उतरकर चिकन शॉप को बंद कराया और रॉ मैटेरियल को नष्‍ट करा दिया. संक्रमित एरिया के 1 किलोमीटर की परिधि में कलिंग मारने और पूरे इलाके को विसंक्रमित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है.

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

जिला प्रशासन ने मुर्गा बिक्री पर रोक लगाने के साथ लोगों से सावधान रहने और अफवाह के चक्कर में नहीं पड़ने की अपील की है. विभिन्न पोल्ट्री फार्म विभिन्न कार्य दिवस में बर्ड फ्लू जांच हेतु गोरखपुर बस्ती मंडल से 1470 सैंपल कलेक्‍ट किए गए हैं. गोरखपुर जिले में 1328 सैंपल कलेक्ट किए गए जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए हैं. भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएसएचएडी) भेजा गया था.

सात मई को हुई थी बाघिन की मौत

यूपी के गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्‍ला खां प्राणि उद्यान में 7 मई को मरी बाघिन शक्ति की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया. इसके कुछ दिन पूर्व 4 मई को मरी बहराइच से लाई गई भेडि़या भैरवी और 8 मई को तेंदुआ मोना की मौत के बाद दोनों बिसरा जांच रिपोर्ट भी पाजिटिव आ गई थी. इसके बाद एक काकातिया पक्षी और बब्‍बर शेर पटौडी की भी कानपुर चिडि़याघर में मौत हो गई. इसके बाद से ही चिडि़याघर को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है.

सैनेटाइजेशन के साथ काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों की बर्ड फ्लू जांच की गई है. चिडि़याघर में राज्‍य और केन्‍द्रीय टीम ने जांच के बाद विदेशी पक्षियों या कौवों से बर्ड फ्लू फैलने का अंदेशा जताया था. इसके बाद चिडि़याघर में मरे कौवों की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने चिडि़याघर के बाड़ों को ढंक दिया गया है.

 20 मई को लिए गए थे सैम्पल

गोरखपुर के मुख्‍य पशु चिकित्‍साधिकारी डा. धर्मेन्‍द्र पाण्‍डेय ने बताया कि  20 मई को चार चि‍कन शॉप और चिडि़याघर में सैंपल नगर निगम के स्‍वास्थ्‍य विभाग की टीम की ओर से लिया गया था. इस सैंपल को भोपाल स्थित लैंब में जांच के लिए भेजा गया. इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महानगर के सभी चिकन शॉप को 21 दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए गए हैं.

इसके साथ ही लोगों को अफवाहों से बचने के लिए अपील की गई है. दुकानों पर 8 टीमों जिसमें स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के साथ नगर निगम और प्रशासन की टीमों ने जाकर सेनेटाइजेशन के साथ माल को नष्‍ट कराया और दुकानों को भी बंद कराया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget