एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: मुंशी प्रेमचंद की ‘ईदगाह’ पर लगेगा उर्स का मेला, चिमटा खरीदते हामिद की कहानी है मशहूर

Eidgah: गोरखपुर में हजरत मुबारक खां शहीद बाबा के आस्ताने पर सालाना उर्स का आयोजन किया जाएगा. उर्स में दूर-दराज से लोग अपनी मुरादे मांगने के लिए आते हैं.

Gorakhpur: गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित हजरत मुबारक खां शहीद बाबा के आस्ताने पर सालाना उर्स का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर एक माह का मेला भी लगता है. तीन दिन तक चलने वाले उर्स में दूर-दराज से लोग अपनी मुरादे मांगने के लिए आते हैं. धर्म और मजहब की दीवार को तोड़कर इस दरगाह (ईदगाह) पर सभी धर्म के लोगों की मुरादें भी पूरी होती हैं. ये वही ‘ईदगाह’ है जहां लगने वाले एक माह के मेला को देखने के बाद मुंशी प्रेमचंद ने कालजयी रचना ‘ईदगाह’ को लिखा. इसी कहानी में हामिद मेला देखने के लिए मिले पैसे से खिलौना खरीदने की बजाय दादी के लिए चिमटा खरीद लेता है, जिससे रोटियां बनाते उनका हाथ न जल सके.  

 कब मनाया जाता है उर्स

गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित हजरत मुबारक खां शहीद बाबा का सालाना उर्स और मेला  28, 29 और 30 मई को मनाया जाएगा. बुधवार को दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इकरार अहमद ने बताया कि पूर्वांचल और दूर-दराज के जिलों से बड़ी संख्या में जायरीन मजार शरीफ का दर्शन करने गोरखपुर आते हैं. इकरार अहमद ने बताया कि 28 मई को रात में एशा की नमाज के बाद जलसा-ए-ईदमिलादुन्नबी (स. अ. व.) और जलसा-ए-दस्तारबंदी का कार्यक्रम रखा गया है.

Ayodhya News: अयोध्या में पुलिस टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़, चार इनामी बदमाश दबोचे गए

अदा होगी ये रस्म

29 मई को भोर में 3.15 बजे गुस्ल और संदल पोशी की रस्म अदा की जाएगी. बाद नमाज फज्र कुरआन ख्वानी होगी. सुबह 11 बजे कुल शरीफ होगा. शाम को मगरिब की नमाज के बाद सरकारी चादर और गागर का शानदार जुलूस चिलमापुर से निकालकर दरगाह पर चादरपोशी की जाएगी. रात में नमाज के बाद महफिले शमां में कव्वाली का कार्यक्रम होगा. 30 मई को दिन में 11 बजे कुल शरीफ का कार्यक्रम होगा. बाद नमाज जोहर लंगर तकसीम और रात में ईशा की नमाज के बाद कव्वाली का कार्यक्रम होगा.

 चार कव्वाल होंगे शामिल

दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इकरार अहमद ने बताया है कि उर्स-ए-पाक के दौरान 29 और 30 मई को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे. इस वर्ष उर्स के कार्यक्रम में चार कव्वाल शामिल हो रहे हैं. इनमें सहारनपुर के असलम मुकर्रम साबरी, दिल्ली के रिजवान आतिश फैजाबादी, बदायूं के शब्बू शादाब और दिल्ली के साकिब फैजाबादी शिरकत करेंगे.

 आस्ताना हिन्दू-मुस्लिम एकता का अहम मरकज

अध्यक्ष इकरार अहमद ने बताया है कि हजरत मुबारक खां शहीद का दर हर खासो-आम के लिए खुला है. आस्ताना हिन्दू-मुस्लिम एकता का अहम मरकज है. यह ऐसा दर है जहां रूहानी और दुनियावी सुकून के साथ दिली मुरादें भी पूरी होती हैं. इन्हीं बुजुर्गों ने इंसानियत को जिंदा रख दुनिया के तमाम लोगों को सही रास्ते पर चलने की शिक्षा दी.

हजरत मुबारक खां शहीद (र.अ) दरगाह पर तीन दिनों तक चलने वाले उर्स-ए-पाक के मौके पर जहां लोग बाबा से अपनी दिली मुराद मांगेंगे. वहीं इस अवसर पर लगने वाले मेला का भी जायरीन भरपूर आनंद उठाएंगे. 

 ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर दरगाह मुबारक खां मुबारक शहीद के सदर इकरार अहमद, उपाध्यक्ष शमशीर अहमद शेरू, हाजी कलीम फर्जंद, खैरुल बशर, मौलाना अब्दुल बरकाती, अब्दुल्ला सैयद इम्तियाज अहमद, सैयद अहमद हसन, सैयद साहब, मोहम्मद अली, शाकिर अली सलमानी, शकील अंसारी, मोहम्मद रमजान, अदनान गुफरान, हाजी मोहम्मद, अयूब अंसारी, वसीम आजम, फिरासत अली खान, कुतुबुद्दीन, गुलाम फरीद, मोहम्मद रफी, बाबी मोहम्मद फहीम आदि लोग उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें-

Jhansi News: वाह री UP पुलिस! थाने से 'भूत' को निजी मुचलके पर दी जमानत, आप भी जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget