एक्सप्लोरर

UP Election 2022: चार फरवरी से शुरू होने जा रही नामांकन प्रक्रिया को लेकर गोरखपुर प्रशासन ने उठाया ये बड़ा कदम

UP Elections: गोरखपुर में छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होना है. इसके लिए 4 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. ऐसे में प्रशासन ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं.

UP Assembly Election 2022: गोरखपुर में छठे चरण में 3 मार्च को मतदान होना है. इसके लिए 4 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. पहली बार विधानसभा चुनाव में गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से नामांकन भरने के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्‍व कक्ष संख्‍या 24 में नामांकन दाखिल करेंगे. इसके पहले वे सांसद रहते हुए जिलाधिकारी के कक्ष संख्‍या एक में नामांकन दाखिल करते रहे हैं. नामांकन 4 से 11 फरवरी तक होगा. नामांकन और चुनाव को लेकर सुरक्षा के ऐसे कड़े इंतजाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा. कलेक्ट्रेट परिसर को सीसीटीवी से भी लैस किया गया है.

गोरखपुर के अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्‍व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 4 से 11 फरवरी तक नामांकन की प्रक्रिया होगी. गोरखपुर में नौ विधानसभा हैं. उनका नामांकन कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा. उन्‍होंने बताया कि गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र का नामांकन अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्‍व कक्ष संख्‍या 24 में होगा. नामांकन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. बैरिकेडिंग का कार्य भी पूर्ण होने को है. सभी कक्ष, गैलरी और आसपास के एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं.

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी ये जानकारी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि हर प्रत्‍याशी 100 मीटर की दूरी पर रोक दिया जाएगा. मात्र तीन लोगों को ही नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ आने की अनुमति होगी. उन्‍होंने बताया कि प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक और एक अन्‍य व्‍यक्ति नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेगा. ये नामांकन 11 फरवरी को अपराह्न 3 बजे तक होगा. 14 परीक्षा को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 16 फरवरी को नाम वापसी के साथ अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी. गोरखपुर में 3 मार्च को छठे चरण में मतदान होना हैं. 10 मार्च को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा. 4 फरवरी को ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार नामांकन करेंगे. उनका नामांकन अपर जिला वित्‍त और राजस्‍व के कक्ष संख्‍या 24 में होगा. यही वजह है कि चाक-चौबंद व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है.

एसपी सिटी सोनम कुमार ने कही ये बात

गोरखपुर के एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि चुनाव आदर्श आचार संहिता का पालन कराया जाएगा. इसके लिए पुलिस जगह-जगह भ्रमण कर रही है. नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. विधानसभा चुनाव को शां‍तिपूर्ण ढंग से सम्‍पन्‍न कराने के लिए पुलिस के आलाधिकारी और जवान पूरी तरह से तैयार हैं. गोरखपुर जिले में 115 कंपनी पीएसी और 3 प्‍लाटून पैरामिलिट्री फोर्स मतदान केद्रों और ईवीएम की सुरक्षा में लगाई जाएगी. पुलिस मुख्‍यालयों पर पुलिस चुनाव सेल का गठन भी किया गया है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर जितिन प्रसाद का बड़ा बयान, कहा- ऐसा न हुआ तो शक्ल दिखाने लायक नहीं रहूंगा

Uttar Pradesh History: कैसे बना उत्तर प्रदेश? मुगलों और अंग्रेजों के वक्त राज्य की राजधानी क्या थी, पढ़ें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget