एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर जितिन प्रसाद का बड़ा बयान, कहा- ऐसा न हुआ तो शक्ल दिखाने लायक नहीं रहूंगा

UP Election 2022: यूपी के मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर में ददरौल विधानसभा के प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह की जीत के लिए वोट मांगे और कहा कि उन्हें जिताइए नहीं तो मैं मुंह दिखाने लायक नहीं रहूंगा

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीति दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है. तमाम नेता मतदाताओं तो लुभाने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी नेता और यूपी के मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर में ददरौल विधानसभा के प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह की जीत के लिए वोट मांगे और कहा कि उन्हें भारी मतों से जीत दिलाएं नहीं तो मैं मुंह दिखाने के लायक नहीं रहूंगा.

जितिन प्रसाद ने कही ये बात

शाहजहांपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि "मैं आप सब से विनती करने आया हूं. ददरौल विधानसभा में रिकॉर्ड मतों से मानवेन्द्र सिंह को जिताना है और संदेश देना है सभी को, हमारा भी सम्मान हो, नहीं तो लोग कहेंगे जितिन प्रसाद जी आए थे, क्या फायदा हुआ? हम भी शक्ल दिखाने लायक हो उनको, मुझे नहीं चाहिए ऐसे पद, जब मैं नेतृत्व के सामने उसका सही असर नहीं दिखा सकूं, आप लोगों के दम पर जो कुछ भी मिला है. आप लोगों के विश्वास पर आगे बढ़ा हूं और लामबंद हो जाइए, कोई आए या ना आए, पूछे या ना पूछे, छोड़िए अपने निजी स्वार्थ और बड़े लक्ष्य की ओर बढ़िए."

कांग्रेस से बीजेपी में हुए शामिल

जितिन प्रसाद कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. ब्राह्मणों का बड़ा चेहरा माने जाते हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें यूपी सरकार में मंत्री पद भी दिया. बीजेपी के इस कदम को ब्राह्मण मतदाताओं को रिझाने की कोशिश के तौर पर देखा गया. जाहिर है यही समय है जब वो बीजेपी में अपनी उपयोगिता को साबित कर सकते हैं. आपको बता दें कि जितिन प्रसाद धौरहरा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं और यूपीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: यूपी चुनाव में चवन्नी के बाद अठन्नी की एंट्री, जयंत चौधरी को मंत्री महेन्द्र सिंह का जवाब

Uttarakhand Election: हरिद्वार में हरीश रावत ने बेटी अनुपमा के लिए मांगे वोट, जीत को लेकर किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget