एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोरखपुर में किन्नर पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस का खुलासा, इस बात को लेकर मारी थी गोली

Gorakhpur News: पुलिस के मुताबिक एरिया विवाद को लेकर तान्‍या किन्‍नर और रामकरन भारती उर्फ प्रिया किन्‍नर के बीच विवाद चल रहा था. छह महीने पहले इस बात को लेकर दोनों में काफी झगड़ा भी हुआ था.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में किन्‍नर पर जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पीड़ित की ओर से हत्‍या के प्रयास का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसमें पुलिस ने एक किन्‍नर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि तीन अन्‍य आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया इनके अलावा दो आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से फरार है जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक एरिया बंटवारे के विवाद में किन्‍नर पर जानलेवा हमला किया गया था. इस घटना के बाद किन्‍नरों ने सड़क से लेकर थाना परिसर तक तीन दिनों तक खूब हंगामा किया.

गोरखपुर के एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने प‍ुलिस लाइंस के व्‍हाइट हाउस सभागार में गुरुवार को घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि किन्‍नर पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान गोरखपुर के सहजनवा थानाक्षेत्र के सुरदही के रहने वाले रणविजय यादव, केशवपुर के दुर्गेश मद्धेशिया और संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद के बड़ी सुरौली के रहने वाले रवि यादव के रूप में हुई है. इनके पास से घटना में प्रयुक्‍त तमंचा और कारतूस के साथ लाल-काले रंग की पल्‍सर बाइक बरामद की गई है. इस मामले में एक आरोपी किन्‍नर प्रिया को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. 

लौटते वक्त बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली

दरअसल रविवार 19 मार्च को गोरखपुर के सहजनवां के भीमापार के रहने वाले तान्‍या किन्‍नर को दोपहर 12 बजे बाइक सवार बदमाशों ने उस समय गोली मार दी थी, जब वो बधाई लेकर वापस लौट रही थी. गोली उसकी पीठ में लगी थी. घटना के बाद मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा, जिसके बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई. 

हमले से पहले की गई थी रेकी

पुलिस के मुताबिक एरिया विवाद को लेकर तान्‍या किन्‍नर और रामकरन भारती उर्फ प्रिया किन्‍नर के बीच विवाद चल रहा था. छह महीने पहले इस बात को लेकर दोनों में काफी विवाद भी हुआ था. इसी वजह से प्रिया किन्‍नर काफी नाराज बताई जा रही थी. उसने अपने गुरु किरण किन्‍न्‍र से अनुमति के बाद पुरुष मित्र (‍कथित पति) रणविजय यादव और तान्‍या किन्‍नर के पूर्व ड्राइवर दुर्गेश मद्धेशिया, उसके दोस्‍त ट्रेन में चना बेचने वाले रवि यादव, रणविजय के दोस्‍त अतुल दुबे, संगम और सोनू ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था.. घटना को अंजाम देने के लिए रेकी भी की गई.

घटना के समय दुर्गेश बाइक चला रहा था, जबकि रणविजय पीछे बैठा हुआ था. रणविजय ने ही जान से मारने की नीयत से तान्‍या किन्‍नर पर गोली चलाई थी. दूसरी बाइक पर अतुल दुबे व संगम और तीसरी बाइक पर सोनू और रवि यादव सवार थे. आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 120 बी और आर्म्‍स एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्‍यायालय में पेश किया गया. जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया गया है. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में डॉक्टर्स के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगा काम; जानें कैसे
यूपी में डॉक्टर्स के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगा काम; जानें कैसे
डिप्टी डायरेक्टर चकबंदी के पेशकार ने ली रिश्वत, रंगे हाथ गिरफ्तार
डिप्टी डायरेक्टर चकबंदी के पेशकार ने ली रिश्वत, रंगे हाथ गिरफ्तार
​​महोबा में शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस
​​महोबा में शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस
एक सेकंड में पलटी जिंदगी, रामपुर में हुआ दर्दनाक हादसा
एक सेकंड में पलटी जिंदगी, रामपुर में हुआ दर्दनाक हादसा

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबा बागेश्वर के नॉन वेज वाले बयान पर सियासत! TMC-कांग्रेस ने घेरा, किसने-क्या कहा
बाबा बागेश्वर के नॉन वेज वाले बयान पर सियासत! TMC-कांग्रेस ने घेरा, किसने-क्या कहा
बिहार के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 35 लाख लोग प्रभावित, बनाई गईं 456 सामुदायिक रसोई
बिहार के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 35 लाख लोग प्रभावित, बनाई गईं 456 सामुदायिक रसोई
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई अपशब्द, जानें- कितना है रन टाइम?
‘हैवान’ को कौन सा मिला सर्टिफिकेट, कितना है रन टाइम, जानें यहां
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, निर्मल कोसरे-प्रशांत किशोर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, निर्मल कोसरे-प्रशांत किशोर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सवारी ने ड्राइवर की बेटी के लिए खरीदा खिलौना- दिल जीत लेगा वीडियो
सवारी ने ड्राइवर की बेटी के लिए खरीदा खिलौना- दिल जीत लेगा वीडियो
Switchboard Cleaning: सफेद से काले हो गए हैं घर के स्विच बोर्ड, इस तरीके से करें सफाई
सफेद से काले हो गए हैं घर के स्विच बोर्ड, इस तरीके से करें सफाई
Embed widget