एक्सप्लोरर

Gonda News: राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध जारी, सांसद बृज भूषण सिंह की मांग संतों ने भी दोहराई

UP Latest News: बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह द्वारा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के 5 जून के अयोध्या दौरे का विरोध लगातार जारी है.

Raj Thackeray Ayodhya Visit: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के 5 जून के अयोध्या दौरे का विरोध लगातार जारी है. इसी क्रम में गोंडा जिले में आज भारतीय जनता पार्टी के सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने नंदिनी नगर में संत सम्मेलन किया. बृज भूषण सिंह ने कहा था कि संतों के आदेश और संतों से बैठक परामर्श के बाद आगे की रणनीति बनेगी. 

इसी क्रम में आज सुबह से ही सांसद के आवास और नंदिनी नगर में संतों और समर्थकों का जमावड़ा होना शुरू हो गया था. लगभग 11:00 बजे मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी कमल नयन दास और तपस्वी छावनी के महंत के अलावा अयोध्या के 13 अखाड़ों के संतों की अगुआई में तमाम संत पहुंचे. सैकड़ों की संख्या में संतों ने समर्थन दिया और मंच से बृज भूषण सिंह के समर्थन में राज ठाकरे के खिलाफ विरोध जताया.

संतों ने भी मंच से हुंकार भरी और कहा कि उत्तर भारतीयों का अपमान श्रीराम का अपमान है, और ऐसे में राज ठाकरे बिना माफी मांगे अयोध्या नहीं आ सकते. 

बृज भूषण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संतों ने समर्थन दिया है और संतों का आदेश है कि राज ठाकरे का विरोध हो और सांसद ने यह भी कहा कि अब 5 जून के लिए अयोध्या उत्तर भारतीयों और राम भक्तों के लिए बुक हो चुकी है. अब माफी मांगने के बावजूद राज ठाकरे अयोध्या नहीं आ सकते. 

राज माफी नहीं मांगते इसके मायने यह है कि उनके मन में खोट है. सांसद ने लगातार विरोध जताया और कहा कि अयोध्या में राज ठाकरे के आने का कोई औचित्य नहीं है जब तक माफी नहीं मांगते या विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें:

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों ने की आज हड़ताल, जानिए किस बात से है नाराजगी?

Uttar pradesh: ओवैसी के बयान पर UP के मंत्री ने कहा वे नफरत फैलाते हैं, मथुरा में मंदिर को लेकर किया बड़ा दावा

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget