एक्सप्लोरर

Gonda News: प्रिंटर से छापते थे नकली नोट, फिर लोगों को झांसा देकर करते थे अदला-बदली, पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा

Gonda Police: सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम (Lakshmikant Gautam) ने बताया कि नकली नोट बनाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही करीब 6 लाख के नकली नोट भी बरामद किए गए हैं.

Gonda News: गोंडा (Gonda) की कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी को संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है. नकली नोट छापने और खपाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 3 साथियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 5 लाख 90 हजार के नकली नोट और 95 हजार के नोट के साथ एक प्रिंटर, अवैध पिस्टल, एक चार पहिया वाहन और नकली नोट छापने के लिए दो डाई बरामद हुई है. 

पुलिस को सूचना मिली थी कि यह गैंग सोनी गुमटी के पास झांसा देकर नकली नोट खपाने की फिराक में था, जिस पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. इन तीनों में से दो गोंडा के थाना धानेपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं तो तीसरा पड़ोसी बहराइच के थाना पयागपुर का रहने वाला है. 

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि नकली नोट बनाने वाले 3 आरोपी नरसिंह नारायण शर्मा, दिलीप कुमार तिवारी और ननके शर्मा को गोंडा उतरौला मार्ग से हवलदार पुरवा की ओर जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से जाली नोट बनाने के उपकरण, प्रिंटर, डाई जैसी शीशे की प्लेट और पांच-पांच सौ रूपये के कुल 5 लाख 90 हजार के जाली नोट और नोट कुल 95 हजार रूपये नगद बरामद किए हैं. पकड़े गए लोगों में से एक नरसिंह नारायण और दूसरा धानेपुर क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं तीसरा ननके शर्मा पड़ोसी जनपद बहराइच के थाना पयागपुर का रहने वाला है. 

सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति लोगों को झांसा देकर नकली नोटों का कारोबार करते हैं. वो सोनी गुमटी के पास नकली नोटों की अदला-बदली करने की फिराक में थे. इस सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी टीम ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 5 लाख 90 हजार के नकली नोट और 95 हजार के असली नोट के साथ-साथ अन्य सामान भी बरामद किया गया है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: क्या गलत था कांग्रेस का दावा? राहुल गांधी के प्लेन लैंडिंग की अनुमति पर वाराणसी एयरपोर्ट का आया जवाब 

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget