एक्सप्लोरर

गोंडा में 200 साल पुराने हनुमान मंदिर की जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, DM ने दिए सख्त निर्देश

Encroachment on Gonda Temple Land: गोंडा डीएम के निर्देश पर आज नगर कोतवाली क्षेत्र में सैकड़ो साल पुराने मंदिर से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई हुई. डीएम ने अवैध कब्जे को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं.

Gonda News Today: गोंडा जिले में उदासीन अखाड़े की लगभग 200 साल से ज्यादा पुरानी हनुमान जी की बड़ी संगत मंदिर के जमीन पर कुछ अवैध ढंग से कब्जा कर लिया था, यहां पर कथित अतिक्रमणकारी टीनशेड डालकर अपना वाहन खड़ा करते थे. इसकी शिकायत मिलने पर बुधवार (18 दिसंबर) को जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर मंदिर की जमीन से अवैध कब्जे को हटा दिया.

ये पूरा मामला गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इमामबाड़ा मोहल्ले का है. यहां पर उदासीन अखाड़े की लगभग 200 साल से अधिक पुराना हनुमान जी की बड़ी संगत मंदिर है. इस मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था और टीन शेड डालकर अतिक्रमणकारी यहां पर अपने वाहनों को पार्क करते थे.

शिकायत पर डीएम का एक्शन
इस घटना की शिकायत मिलने पर गोंडा जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए. इसके बाद प्रशासन ने बुधवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई करते हुए मंदिर की जमीन से अवैध अतिक्रमण को हटा दिया. 

डीएम नेहा शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ मंदिर का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से साफ सफाई करवाने और अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाने के लिए सख्त निर्देश दिए. इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण, हनुमान जी और भगवान शंकर की प्रतिमा मौजूद है. 

बताया जा रहा है कि यहां पर लगभग पांच सौ सालों से पूजा अर्चना की जाती है. बीते काफी दिनों से मोहल्ले के रहने वाले लोगों मंदिर की जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा कर लिया था. यहां अतिक्रमणकारियों टीन शेड लगाकर अपने वाहन खड़ा करते थे. मंदिर के आसपास काफी गंदगी भी फैली हुई थी. 

डीएम ने दी चेतावनी
अतिक्रमण हटाने और साफ सफाई कराने को लेकर मंदिर के पुजारी ने गोंडा डीएम नेहा शर्मा मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी. अतिक्रमण हटाने के बाद गोंडा डीएम ने मंदिर की जमीन पर दोबारा कब्जा न करने की हिदायत दी. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ने दोबारा अवैध कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: कुशीनगर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद? सीएम से शिकायत के पैमाइश शुरू

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में बेटा न होने पर प्रताड़ना से परेशान थी मां, डेढ़ साल की बेटी की हत्या
महोबा में बेटा न होने पर प्रताड़ना से परेशान थी मां, डेढ़ साल की बेटी की हत्या
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
यूपी के मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन
यूपी के मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget