एक्सप्लोरर

गोंडा: अश्लील वीडियो मामले में BJP नेता अमर किशोर पर पार्टी सख्त, उठाया यह बड़ा कदम

Gonda News: गोंडा बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

Gonda BJP Leader Obscene Video: यूपी के गोंडा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें नोटिस जारी कर सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है. वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी कार्यालय पर एक महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं. पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए पार्टी नेतृत्व से इसकी शिकायत की है. वहीं अमर किशोर ने इसे विरोधियों की चाल बताया है. 

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता की अश्लील हरकत का यह वीडियो बीते 12 अप्रैल का है. पार्टी कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए इस वीडियो के मुताबिक घटना की रात नौ बजकर 34 मिनट पर भाजपा नेता अपनी कार से पार्टी कार्यालय पहुंचे थे. इस बीच, एक युवक उन्हें देखकर उनसे मिलने पहुंचा, उन्होंने उस युवक से गेट पर ही कुछ मिनट तक बात की और फिर वापस पलट कर अपनी कार का पिछला दरवाजा खोला. गेट खुलते ही उसमें से एक महिला नीचे उतरी और तेज कदमों से कार्यालय की सीढ़ियों की तरफ गयी.

महिला से अश्लील हरकत करते दिखे बीजेपी नेता

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष कश्यप भी उसके पीछे-पीछे ऊपर जा रहे हैं और सीढियों पर ही उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं. वीडियो में दिख रही महिला भाजपा कार्यकर्ता बतायी जा रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब-तलब किया है. पत्र में कहा गया, ‘‘सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से आपके द्वारा किये गये कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है. आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पडा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है.’’

इसमें कहा गया, ‘‘प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको इस आशय से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है कि आप अपना स्पष्टीकरण सात दिनों के अन्दर भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें. समय से स्पष्टीकरण एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर पार्टी द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी.’’ कश्यप ने वीडियो को विरोधियों की साजिश बताया है.

उन्होंने कहा, ‘‘वीडियो में दिख रही महिला पार्टी की कार्यकर्ता है. घटना के दिन उसकी तबीयत खराब हो गई थी. उसने आराम करने की जगह मांगी थी. उसे लेकर पार्टी कार्यालय गए थे. सीढ़ियों पर चढ़ते समय महिला को चक्कर आ गया था. उन्होंने उसे संभालने के लिए पकड़ लिया था. विरोधी इस घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं.’’

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ताजमहल की सुरक्षा होगी हाई-टेक, परिसर में लगेगा एंटी ड्रोन सिस्टम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget