एक्सप्लोरर

Gonda: पति को मुर्दा घोषित कर महिला ने अपने नाम कर दी जमीन, खुद को जिंदा साबित करने दर-दर भटक रहा बुजुर्ग

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक बुजुर्ग व्यक्ति के पास तीन बीघा जमीन थी और उस जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति की नजर थी और उसने जमीन कब्जाने के लिए जो खेल रचा उससे सभी हैरान हैं.

Gonda Crime News: गोंडा (Gonda) जिले में एक बुजुर्ग इन दिनों खुद को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है. यह मामला जब पुलिस कार्यालय के पास पहुंचा तो इस पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए गए. यह पूरा मामला कटरा बाजार क्षेत्र के गांव चंकसेरिया का है जहां के निवासी सुरेंद्र को उनके परिवार ने ही धोखा दे दिया और उन्हें सरकारी फाइलों में मुर्दा घोषित  करवा दिया ताकि उनकी संपत्ति पर कब्जा किया जा सके. 

सुरेंद्र को यह धोखा किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसकी पत्नी ने दिया है. पत्नी ने गांव के एक व्यक्ति के साथ मिलकर उसका मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया और फिर सारी जमीन अपने और अपने बेटे के नाम करवा ली. सुरेंद्र अपने वकील के साथ अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई. अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरेंद्र की शिकायत सुनने के बाद जांच बिठा दी है. पीड़ित सुरेंद्र ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश होकर खुद के जिंदा होने का सबूत दिया. पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत दर्ज कर ली है और फिलहाल उसे वृद्धाश्रम में रखा जाएगा. 

पीड़ित का आरोप, पत्नी के गांव के एक व्यक्ति से हैं अवैध संबंध
सुरेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी का गांव के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है जिस वजह से दोनों ने मिलकर यह काम किया. सुरेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट भी करती है और खाना नहीं देती. यह पूरी धोखेबाजी तीन बीघा जमीन को हड़पने के लिए हुई है. वहीं पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने बताया कि तहसील कर्नलगंज के थाना कटरा बाजार के चंकसेरिया के रहने वाले सुरेंद्र हमारे पास आए थे. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनको मृत दिखाकर पत्नी ने जमीन का बैनामा करवा लिया, जबकि वह जिंदा है. मामले की जांच की जिम्मेदारी सीओ को सौंप दी गई है. जांच होने तक सुरेंद्र को वृद्धाश्रम में रखा जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: बीजेपी और BSP को एक साथ झटका देगी सपा, बदल जाएगा पूरा गेम, तस्वीरें दे रही गवाही

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
यूपी: जिला अस्पताल की शोभा बढ़ाते रहे जंजीर से बंधे 'स्ट्रेचर', बेटों की बाहें बनी मां का सहारा
यूपी: जिला अस्पताल की शोभा बढ़ाते रहे जंजीर से बंधे 'स्ट्रेचर', बेटों की बाहें बनी मां का सहारा
Rampur Road Accident: रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
रामपुर: ट्रक में जा घुसी अनियंत्रित कार, दर्दनाक सड़के हादसे में 4 लोगों की मौत
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग
'मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति', कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget