एक्सप्लोरर

Gonda News: गोंडा में प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध कब्जों पर चलाया जा रहा बुलडोजर

Gonda: यूपी के गोंडा में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों की शामत आ गई है. यहां प्रशासन ऐसे कब्जों पर लगातार बुलडोजर चलाकर उसे खाली कराने की कार्रवाई कर रहा है.

Gonda Administration Action: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा (Gonda) में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने वालों पर अब शामत आ गई है. जिला प्रशासन उन पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई में जुट गया है. खलिहान तालाब व नवीन परती की जमीन पर कब्जा करने वाले पर जिला प्रशासन चिन्हित करते हुए बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने में लगा हुआ है.

बता दें कि अब तक जिला प्रशासन ने आधा दर्जन से अधिक अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर उसे खाली कराने की कार्रवाई कर रहा है. जिला प्रशासन कहना है कि लगातार चिन्हित कर यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी.

इन जगहों पर हुई प्रशासन की कार्रवाई

डीएम डॉ उज्ज्वल कुमार के निर्देशन में जिला प्रशासन का बुलडोजर लगातार काम पर लगा हुआ है. एसडीएम हीरालाल ने डीएम के आदेश पर बुधवार को तहसील करनैलगंज अन्तर्गत ग्राम शाहजोत परगना पहाड़ापुर में खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए भवन को बुलडोजर से नेस्तनाबूत करा दिया. इसी प्रकार तहसील सदर अन्तर्गत थाना धानेपुर क्षेत्र में ग्राम विशम्भरपुर में तालाब की 3 बीघा जमीन पर अवैध तरीके से बना लिए गए निर्माण कार्य को बुलडोजर लगवाकर तहसीलदार सदर राजीव मोहन सक्सेना ने ध्वस्त करा दिया.

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने इस बाबत सभी उप जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटवाएं.

Aligarh News: AMU के असिस्टेंट प्रोफेसर ने बलात्कार को पौराणिक कथाओं से जोड़ा, हंगामें के बाद हुआ सस्पेंड

अपर जिलाधिकारी ने कही ये बात

मामले में अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शासन और जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर जनपद के सरकारी जमीनों पर जो अवैध कब्जे किए जा रहे हैं या जो अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया है, उनको बुलडोजर लगाकर ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है. तहसील सदर के गांव में रुद्रपुर बिसेन के नवीन पारी की भूमि पर, थाना धानेपुर के विशंभर पुर गांव के तालाब पर अवैध निर्माण, तहसील मनकापुर की ग्राम झिलाही की नवीन परती भूमि पर और इसी प्रकार तहसील करनैलगंज के ग्राम पहाड़पुर में खलिहान पर अवैध कब्जा कर लिया गया था, उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है.

UP News: गोरखनाथ मंदिर हमले के अभियुक्त को पूछताछ के लिए लाया गया एटीएस मुख्यालय, अधिकारियों ने किया बड़ा दावा

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget