एक्सप्लोरर

12 साल से ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, रेस्टोरेंट में मिलने आई महिला ने युवक पर फेंका तेजाब

UP News: अलीगढ़ में प्रेमिका ने रेस्टोरेंट में मिलने के लिए प्रेमी को बुलाया और बातचीत के दौरान महिला ने उस पर तेजाब फेंक दिया. घटना के बाद से प्रेमी युवक गायब है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Aligarh Acid Attack: अलीगढ़ में एक लड़के ने अपनी प्रेमिका को रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया था. दोनों एक टेबल पर बैठ बातचीत कर रहे थे कि अचानक महिला ने बैग से तेजाब भरी बोतल निकाली और लड़के पर तेजाब फेंक दिया. इस घटना में युवक के साथ एक रेस्टोरेंट का कर्मचारी भी झुलस गया. इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बाद युवक मौके से गायब हो गया. पुलिस जिसकी तलाश कर रही है, महिला का नाम वर्षा है जबकि युवक का नाम विवेक है. बताया जा रहा है कि युवक और महिला के पिछले 12 साल से संबंध थे.

इस घटना को लेकर रेस्टोरेंट के मालिक दीपक गर्ग ने बताया कि सुबह लगभग 11:30 लड़की आई थी. मैंने उसको उधर बैठने के लिए कहा तो वह बोली कि मुझे अंदर बैठना है. थोड़ी देर बाद लड़का भी आ गया और लड़का कह रहा था कि यह क्या कर दिया तो लड़की ने बताया कि मैंने इसके ऊपर तेजाब डाला है और यह मुझे 12 साल से ब्लैकमेल कर रहा था. लड़की ने खुद चौराहे पर जाकर पुलिस को बताया कि वह अपने साथ स्टील का गिलास लाई थी एक बोतल और बैग मोबाइल उसका यहीं पर है उसके बैग में बचा हुआ तेजाब भी है.

पुलिस मामले की जांच जुटी
एएसपी वरुण कुमार मिश्रा ने बताया क, प्रथम दृष्टया यह मामला सामने आ रहा है कि एक महिला जिसका नाम वर्षा है उसने अपने मित्र विवेक जो की मौके से फरार है उसके ऊपर तेजाब डाला है. तेजाब की कुछ छींट वर्षा के शरीर पर भी आई है. इसके लिए उनको मेडिकल सुविधा दी जा रही है, अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. तहरीर प्राप्त होते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि यह घटना सेंटर पॉइंट पर एक रेस्टोरेंट के अंदर हुई है. घटना का कारण अभी तक नहीं पता चला है, क्योंकि उनकी आपसी जान पहचान भी है. माना यह जा रहा है कि आपसी मतभेद होने के कारण यह घटना की गई है. महिला शादीशुदा है, दोनों पक्ष मिल जाएं तो महिला से बातचीत करने बाद में मीडिया को बताया जाएगा. सीसीटीवी फुटेज भी लिए जा रहे हैं. लड़के को उसकी बाइक के नंबर के आधार पर और फोन नंबर से ट्रेस किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में पेशवाई और शाही स्नान का बदला जाएगा नाम, अखाड़ा परिषद की बैठक में प्रस्ताव पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget