एक्सप्लोरर

UP News: खुद को पाकिस्तानी बताने वाली लड़की मेरठ की निकली, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

Moradabad News: युवती बिना किसी को बताए घर से चली गई थी और एक युवक को देहरादून रेलवे स्टेशन पर मिली. जो इसे मुरादाबाद जीआरपी के पास ले आया.

Moradabad Pakistani Girl News: मुरादाबाद जीआरपी (GRP) के पास पहुंची एक युवती ने खुद को पाकिस्तानी बताकर सनसनी फैला दी थी. पूछताछ के बाद ये युवती मेरठ की निकली. जोकि मानसिक हालत ठीक न होने के कारण सोमवार (25 सितंबर) को मुरादाबाद जा पहुंची थी. युवती के साथ एक युवक भी था.

जीआरपी, आरपीएफ, एलआईयू और एटीएस की टीमों ने युवती और युवक से कई घंटे पूछताछ की. जिसके बाद ये साफ हुआ कि लड़की मेरठ की कोतवाली सदर इलाके की रहने वाली है. वह मानसिक बीमार है और तीन दिन पहले बिना बताए घर से चली गई थी.

लड़की के परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत

लड़की के परिवार वालों ने उसके गुमशुदा होने की शिकायत मेरठ कोतवाली में दर्ज करवाई थी. जब लड़की के परिवार वालों से बात हुई तो उन्होंने इसकी पूरी जानकारी दी और देर रात परिवार वाले मुरादाबाद जीआरपी थाने पहुंचे. उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया. 

मानसिक रूप से है बीमार

मुरादाबाद जीआरपी के एसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि खुद को पाकिस्तानी बताने वाली नाबालिग लड़की मानसिक रूप से बीमार है और वह मेरठ की रहने वाली है. सोमवार शाम से कई घंटे चली जांच में यह सब सामने आया है कि वह मेरठ से चली आई थी और निखिल नाम के व्यक्ति ने उसे जीआरपी पहुंचाया था. 

युवक को देहरादून रेलवे स्टेशन पर मिली 

नाबालिग लड़की का पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए पहले उसने बताया कि वह दिल्ली गई थी फिर वह मुम्बई जाने की बात कर रही थी. युवती निखिल को देहरादून रेलवे स्टेशन पर मिली थी. जिसके बाद निखिल उसे मुरादाबाद जीआरपी थाने लेकर पहुंचा था.

दोनों से गहन पूछताछ हुई और सभी एजेंसियों के अधिकारी जब पूर्ण रूप से लड़की की पहचान और और परिवार के मिल जाने से संतुष्ट हुए तो लड़की को मेरठ से आये उसके परिजनों के सुपर्द कर दिया गया है. मुरादाबाद जीआरपी थाने में इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है और न ही किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है. युवती के परिजन उसे अपने साथ मेरठ ले गए हैं और निखिल को भी उसके घर भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें- 

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष पहुंचा बनारस, स्थानीय नेताओं से की ये अपील

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
Live: पीपलकोटी के लिए रवाना हुए CM धामी, चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की हुई है मौत
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
यूपी में महिलाओं को कैश ट्रांसफर के मुद्दे पर सियासत, बीजेपी-सपा में छिड़ी जुबानी जंग
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Embed widget