एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, देवबंद और CAA प्रदर्शनकारियों को लेकर कही ये बात

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री बोला, तो वहीं CAA प्रदर्शनकारियों को भी निशाने पर लिया है।

सहारनपुर, एएनआई। अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने एक बार फिर से कुछ ऐसा कह दिया है, जिसपर विवाद खड़ा हो गया है। गिरिराज सिंह ने दारुल उलूम को आतंक की गंगोत्री कहा है। उन्होंने इशारों में देवबंद पर देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री मंगलवार को देवबंद पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा- 'मैंने एक बार कहा था कि ये देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में जो भी पैदा हुए आतंकवादी हैं- चाहे हाफिज़ सईद का मामला हो, ये सारे लोग यहीं से निकलते हैं। ये CAAके विरोध में नहीं है, ये भारत के विरोध में हैं। एक तरह से ख़िलाफत आंदोलन है।'

सीएए के खिलाफ आंदोलन करने वालों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग सीएए के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि गजवा-ए-हिंद के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। ये भारत में गजवा-ए-हिंद को लाकर मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं। हम उनका ये मकसद पूरा नहीं होने देंगे। वहीं, दिल्ली की हार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर चूक न हुई होती, तो हम जीती बाजी हारते नहीं।

बता दें कि गिरिराज सिंह मंगलवार को देवबंद के देवीकुंड में महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर आश्रम के स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान सीएए खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए उन्होंने प्रदर्शनकारियों को निशाने पर लिया। उन्होंने दिल्ली के शाहीन बाग को लेकर कहा कि यहां शरजील इमाम जैसा पढ़ा-लिखा शख्स ये कहते देखा गया कि हम भारत को असम से काट देंगे। उन्होंने कहा कि ये लोग नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धरना नहीं दे रहे हैं, बल्कि खिलाफल आंदोलन कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले शाहीन बाग पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था कि यहां सिर्फ आंदोलन नहीं हो रहा है, बल्कि यहां आत्मघाती हमलावरों का जत्था तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

आजमगढ़ रवाना प्रियंका गांधी, सीएए प्रदर्शनकारियों से करेंगी मुलाकात

कानपुर: CAA के खिलाफ प्रदर्शन जारी, सड़क पर फिर बैठीं हजारों महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संत भावविभोर, बोले-‘योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान’
संत भावविभोर, बोले-‘योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान’
सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन
सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन
नवाबगंज चेयरमैन दिलीप लश्करी पर केस दर्ज, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
नवाबगंज चेयरमैन दिलीप लश्करी पर केस दर्ज, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, 6 दिसंबर को लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन
यूपी चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, 6 दिसंबर को लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, छात्र नेता भड़के
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, छात्र नेता भड़के
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Embed widget