एक्सप्लोरर

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव की वोटिंग से पहले रेड-येलो कार्ड को लेकर सपा का गंभीर आरोप, EC से की ये मांग

Ghosi Bypoll 2023 Voting: समाजवादी पार्टी ने घोसी उपचुनाव के लिए मतदान से पहले ही भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया है. सपा ने कहा कि बीजेपी हार से डर रही है.

Ghosi Bypoll 2023: यूपी के मऊ में घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार 5 सिंतबर को मतदान होना है, इससे पहले ही आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी ने वोटिंग से पहले ही भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है. सपा ने कहा कि बीजेपी अपनी हार देखकर बौखलाई हुई हैं, इसलिए चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर रही है. सपा के पदाधिकारियों को रेड कार्ड और यलो कार्ड दिए जा रहे हैं.

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा, 'घोसी उपचुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर रही भाजपा सरकार! भाजपा सरकार घोसी में अपनी हार सामने देखकर बौखलाई हुई है... इसलिए पुलिस प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर चुनाव में धांधली के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों को रेड और यलो कार्ड जारी करवा रही है...संज्ञान ले चुनाव आयोग.' सपा ने कुछ रेड और यलो कार्ड की फोटो भी शेयर की है. 

बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

सपा ने जो रेड और यलो कार्ड की फोटो शेयर की है. उस पर मऊ जनपद के प्रभारी निरीक्षक की मुहर लगी है. इन पर संबंधित नेता का नाम लिख है और कहा गया है कि, "आप विधानसभा 354 घोसी उपचुनाव 2023 में अपने क्रियाकला एवं गतिविधियों द्वारा व्यक्ति विशेष पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को उकसा व भड़का रहे हैं. दवाब बना रहे हैं, जिससे मतदान के दिन कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती हैं. जिससे शांति भंग होने की प्रबल संभावना है. अंत आपको सचेत किया जाता है कि मतदान के दिन अपना मतदान करने के उपरांत अपने घर पर रहें, और कोई ऐसा कार्य ने करें जिससे वोटिंग में कोई बाधा उत्पन्न हो. शांति भंग हो, अन्यथा आपके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी." 

शिवपाल यादव ने भी उठाए सवाल

इससे पहले भी सपा नेता शिवपाल यादव ने आरोप लगाया था कि घोसी में मुस्लिम मतदाताओं को डराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी बिजली और पानी के कनेक्शन तक काटे जा रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने मऊ जिलाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत भी की थी. 

घोसी विधानसभा उपचुनाव सपा और बीजेपी दोनों के लिए नाक का सवाल बना गया है. इसके साथ ही इसे 2024 से पहले NDA और I.N.D.I.A गठबंधन का लिटमस टेस्ट भी माना जा रहा है, ऐसे में दोनों पार्टियों ने यहां अपनी पूरी ताकत लगाई हुई है. दोनों तरफ से दिग्गज नेताओं ने जमीन पर उतरकर चुनाव प्रचार भी किया है. जहां चाचा शिवपाल यादव ने कई दिनों तक यहां डेरा डाले रखा तो वहीं अखिलेश यादव भी यहां चुनावी जनसभा के लिए पहुंचे थे. 

UP News: यूपी के मंत्री सतीश शर्मा द्वारा शिवलिंग के पास हाथ धोने पर हंगामा, सपा बोली- 'किसी और जाति के नेता..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी
छात्रों पर लाठीचार्ज: कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब, निशिकांत दुबे बोले- इंदिरा गांधी के परिवार को मांगनी चाहिए माफी

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget