एक्सप्लोरर

Ghosi Bypolls Result 2023: घोसी उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर

Ghosi Bypolls Result 2023: मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं और 34 राउंड की गिनती होगी. शुरुआत रुझान वोटों की गिनती शुरू होने के आधे घंटे बाद से आने शुरू हो जाएंगे.

Ghosi Bypolls Result 2023: उत्तर प्रदेश के मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज गिनती होगी. आज 8 सितंबर को सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएंगी. इससे पहले मतगणना केंद्र में हलचल शुरू हो गई है. सुबह से ही बीजेपी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का वहां पहुंचना शुरू हो गआ है. घोसी सीट पर 5 सितंबर को मतदान हुआ है. इस सीट पर करीब 50 फीसद मतदान रहा था. घोसी में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. 

मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं और 34 राउंड की गिनती होगी. शुरुआत रुझान वोटों की गिनती शुरू होने के आधे घंटे बाद से आने शुरू हो जाएंगे. घोसी में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा और सत्तारूढ़ दल बीजेपी के बीच ही है. बीजेपी ने यहां से दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है. उन्होंने सपा छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी, जिसके बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया और फिर यहां उपचुनाव कराए गए, सपा ने यहां से सुधाकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है. 

बीजेपी-सपा के बीच कांटे का मुकाबला

घोसी सीट पर इसलिए भी सबकी नजरें बनी हुई हैं क्योंकि इंडिया गठबंधन बनने के बाद यूपी में ये पहला मुकाबला है. इस सीट पर कांग्रेस ने सपा के समर्थन का एलान किया था. ऐसे में ये चुनाव एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन के बीच पहला लिटमस टेस्ट भी माना जा रहा है. सपा और बीजेपी दोनों ही दल यहां से अपनी-अपनी जीत का दम भर रहे हैं, हालांकि चुनाव के दौरान सपा ने बीजेपी पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. सपा नेता शिवपाल यादव से लेकर प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने कहा कि प्रशासन एक पार्टी की तरह भूमिका निभा रहा है. 

वहीं दूसरी तरफ एनडीए में शामिल होने के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लगातार यहां पर चुनाव प्रचार कर रहे थे. राजभर ने इस सीट पर बीजेपी को जिताने के लिए पूरी ताकत लगाई. राजभर का दावा है कि इस सीट पर दारा सिंह चौहान की जीत निश्चित है, 11 बजे के बाद तो सपा के कार्यकर्ता मतगणना केंद्र तक से भाग जाएंगे. 

तमाम दिग्गजों ने किया चुनाव प्रचार

घोसी उपचुनाव में बीजेपी और सपा की ओर से तमाम दिग्गजों को उतार दिया गया था. ये सीट दोनों दलों के लिए नाक की लड़ाई बना गई थी. सत्ता पक्ष की ओर से जहां दोनों डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्रियों ने प्रचार कमान संभाली तो वहीं ओम प्रकाश राजभर भी मैदान में डटे रहे. दूसरी तरफ सपा की ओर से भी प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव समेत तमाम बड़े नेताओं ने घोसी में डेरा डाल लिया था. खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यहां पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget