एक्सप्लोरर

Religious Conversion: यूपी के इस जिले में चल रहा था धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल, अचानक पहुंची पुलिस तो...

Ghazipur News: अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया अवैध रूप से चलाए जा रहे चर्च में भारी मात्रा में ईसाई धर्म से जुड़े साहित्य, बाइबल और प्रचार सामग्री मिली हैं. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Uttar Pradesh News: यूपी के गाजीपुर (Ghazipur) में कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा और बारापुर गांव में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की शिकायत पर पुलिस ने ईसाई धर्म (Christianity) का प्रचार प्रसार और लोगों को धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) के लिए बरगला रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. भारी मात्रा में प्रचार सामग्री के साथ ही साहित्य और बाइबल (Bible) बरामद हुई. इस दौरान कई गांवों की महिलाएं और पुरुष मौजूद मिले.

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह अन्य पदाधिकारियों के साथ कासिमाबाद चौक पर सुबह संगठन से संबंधित लोगों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि दो गांवों में अस्थायी चर्च बनाकर लंबे समय से धर्म परिवर्तन का काम चल रहा है. वहां काफी संख्या में महिला और पुरुषों को एकत्र कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है. इसके बाद क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मुलाकात की और घटना की जानकारी दी. 

इसके बाद नोनहरा, मरदह, कासिमाबाद पुलिस कोड़रा गांव स्थित अस्थाई चर्च पहुंची, जहां काफी संख्या में महिलाएं मौजूद मिलीं. वहां धर्म परिवर्तन के लिए एक व्यक्ति द्वारा महिलाओं और पुरुषों को बरगलाने का काम किया जा रहा था. इसी तरह का कार्य बारापुर स्थित अस्थायी चर्च में भी हो रहा था. पुलिस ने मौके से धर्म से जुड़े प्रचार सामग्री और साहित्य को बरामद किया है. 

किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों जगहों मुहम्मदाबााद कोतवाली क्षेत्र के तमलपुरा गांव निवासी रमेश, तमिलनाडू के कोयंबटूर निवासी क्रीवेंद्रम और उसकी पत्नी एल मंजू क्रीवेंद्रम, शक्करपुर कला गांव निवासी त्रिभुवन कुमार, मरदह थाना क्षेत्र के दुर्खुसी गांव निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया.

एएसपी ने क्या बताया
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराना गैरकानूनी है. अवैध रूप से चलाए जा रहे चर्च में भारी मात्रा में ईसाई धर्म से जुड़े साहित्य, बाइबिल और प्रचार सामग्री मिली हैं. पुलिस कार्रवाई कर रही है. गिरफ्तार पांच लोगों का चालान किया गया है.

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने में कोई एतराज नहीं है. ये लोग धर्म परिवर्तन करने के बाद केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सभी सुविधाएं और आरक्षण का लाभ दलित और पिछड़ा बनकर ले रहे हैं, यह गलत है. ईसाई मिशनरियां प्रलोभन के बल पर लोगों को गुमराह कर रही हैं. ये लोग क्षेत्र के दर्जनों गांव में अस्थायी चर्च बनाकर लोगों को ईसाई धर्म स्वीकार कराने में वर्षों से लगे हैं.

UP Nikay Chunav 2023: शाहजहांपुर में बीजेपी के इस दांव से बुरी तरह फंसी सपा, मेयर प्रत्याशी को लेकर बढ़ी मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget