एक्सप्लोरर

Ghazipur: रेलवे ट्रैक पर मिला 2 RFP जवानों का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Ghazipur Today News: गाजीपुर के गहमर थानांतर्गत दो आरपीएफ जवानों का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से हड़कंप मच गया है. दोनों मुगलसराय जंक्शन आरपीएफ में थे तैनात. कल रात ये मोकामा ट्रेनिंग के लिए निकले थे.

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में दो आरपीएफ जवानों का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. दोनों के शव अर्धनग्न अवस्था मिले हैं. मृतकों के परिजनों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने की बात कही है. तो वहीं जिस तरह से दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले हैं, इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया है. आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस जांच में जुट गई है. 

दरअसल, पूरा मामले गाजीपुर के गहमर थानातर्गत का है, जहां बीते शाम गहमर के दिल्ली-हावड़ा रूट के रेलवे ट्रैक का है. दोनों शवों की शिनाख्त कर ली गई है. जावेद खान और प्रमोद कुमार के नाम से दोनों शवों की की शिनाख्त हुई है. बताया जा रहा है कि ये दोनों मुगलसराय जंक्शन आरपीएफ में थे तैनात. कल रात ये मोकामा ट्रेनिंग के लिए निकले बताए जा रहे थे, आज दिन में रेलवे ट्रैक पर दोनों का शव मिला है. 

रेलवे ट्रैक पर दो आरपीएफ जवानों का मिला शव 
देर शाम को पता चला है कि जावेद खान ग्राम सभा देवैथा, थाना दिलदारनगर गाजीपुर और प्रमोद कुमार सिंह, जिला आरा बिहार के निवासी हैं.जानकारी के मुताबिक कल परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा. इस मामले में पुलिस और आरपीएफ मुगलसराय जांच कर रही है. फिलहाल शव गाजीपुर मोर्चरी में रखा हुआ है. कल सुबह परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम होगा.फिलहाल अभी कोई ऑफिशियल बाइट उपलब्ध नहीं है.

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 
दो आरपीएफ जवानों का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से पुलिस काफी सतर्क है. पुलिस लगातार जांच में जुटी और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. तो वहीं इस हादसे की जानकारी पुलिस ने दोनों आरपीएफ जवानों के परिजनों को दे दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सूचना मिलते ही जावेद खान के परिजन गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक जावेद खान के भाई फैजान ने बताया कि वह कुल चार भाई हैं और हम चार भाइयों में केवल जावेद ही कमाते थे. 

जांच में जुटी पुलिस 
जावेद खान के भाई फैजान का कहना है कि उनकी शव जिस तरह से अर्धनग्न अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला है उससे साफ लगता है कि उनकी हत्या की गई है. उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है, और आरोपियों को सख्त सजा देने की भी बात कही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें: Prayagraj News: पति-पत्नी ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी,खुदकुशी की वजह साफ नहीं, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget