एक्सप्लोरर

Prayagraj News: पति-पत्नी ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी,खुदकुशी की वजह साफ नहीं, जांच में जुटी पुलिस

UP News: प्रयागराज में एक विवाहित जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से उनका अंतिम संस्कार कर दिया.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में साल भर पहले ही शादी रचाने वाले दंपत्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. फंदा बनाने के लिए दोनों ने एक ही साड़ी के अलग-अलग किनारों का इस्तेमाल किया. पति पत्नी दोनों ने सोमवार को अपने अपने परिवारों में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया था. इसके बाद शाम के वक्त सावन महीने के अंतिम दिन घर में ही घंटों भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना भी की थी.

पति पत्नी के आपसी रिश्ते बेहद अच्छे थे. दोनों ही संपन्न परिवार से आते थे. ऐसे में उन्होंने खुदकुशी क्यों की, यह साफ नहीं हो सका है. दोनों परिवारों ने आपसी सहमति के आधार पर पुलिस में शिकायत किए बिना उनका अंतिम संस्कार कर दिया. पति पत्नी की खुदकुशी की इस वारदात से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है. दिल दहला देने वाली यह घटना प्रयागराज की हंडिया तहसील के मुंगरांव गांव की है. यहां के रहने वाले छब्बीस साल के विपिन सिंह उर्फ रवींद्र की शादी तकरीबन एक साल पहले ही प्रयागराज के मेजा इलाके की रहने वाली नेहा के साथ हुई थी. 

दोनों रक्षांधन बनाने आए थे गांव
रक्षाबंधन के त्यौहार की वजह से वह रविवार को गांव वापस आए थे. सोमवार को विपिन अपनी बहनों से राखी बंधवाने उनकी ससुराल गए थे. पत्नी नेहा के भाई उसे राखी बंधवाने के लिए उसके घर आए हुए थे. परिवार में हंसी खुशी का माहौल था. विपिन और नेहा ने शाम के वक्त सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी. रात को सभी ने साथ बैठकर खाना खाया था. 

घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम
मंगलवार को जब विपिन और नेहा देर तक अपने कमरे से नहीं निकले तो घर वालों को किसी अनहोनी की आशंका हुई. खिड़की से झांकने पर पता चला कि दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. फंदा बनाने के लिए दोनों ने एक ही साड़ी का इस्तेमाल किया था. इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया. हालांकि दोनों के परिवार वालों ने आपसी सहमति के आधार पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बाद में पहुंची. परिवार वालों और पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. परिवार वाले हैरान हैं कि आखिरकार दोनों ने खुदकुशी क्यों की.

ये भी पढ़ें: UP में 13 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर लटकी तलवार! लिस्ट में IAS, PCS भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget