एक्सप्लोरर

Ghazipur News: गाजीपुर में खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा, अधिकारियों ने लिया हालात का जायजा

UP News: गाजीपुर में गंगा खतरे के निशान को पार कर चुकी है, तटीय इलाकों में बसे लोगों को प्रशासन ने अलर्ट रहने के लिए कहा है. डीएम ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया है.

पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा रहा है, गाजीपुर में गंगा नदी 3-4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से खतरे के निशान को पार कर चुकी है. गंगा के तटवर्ती इलाकों में शुमार सेवराई तहसील के नकदिलपुर, हसनपुर, बिरुपुर, करहिया समेत तमाम कई गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह से घिर चुके हैं.

अब इन गांव में आने जाने के लिए एकमात्र विकल्प नाव बचा हुआ है. इसी नाव के सहारे अब लोग अपने प्रतिदिन के दिनचर्या के सामान की बाजार से खरीदारी कर या फिर अपने दैनिक कार्य को निपटाकर अपने-अपने घर को वापस होते भी दिखाई दे रहे हैं. गांव में रहने वाले लोग बता रहे हैं कि उनके खेतों में लगाई गई सब्जी पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है.

बाढ़ ने बढ़ाई बेजुबानों की मुश्किलें

वही इस इलाके में किसानों के आय का मुख्य साधन पशुपालन है लेकिन बाढ़ का पानी गांव तक पहुंच जाने के बाद अब मवेशियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण बताते हैं कि पानी बढ़ जाने के कारण मवेशियों को छत पर चढाकर रखना उनकी मजबूरी बन गई है.

तेजी से बढ़ रहा है गंगा जलस्तर

गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर गाजीपुर के सदर जमानिया सेवराई मोहम्मदाबाद सैदपुर तहसील पूरी तरीके से हो जाता है. गंगा जो खतरे का निशान 63.105 मी को क्रॉस करते हुए मौजूदा 63.650 मीटर तक पहुंच गई है. गंगा प्रति घंटे 3 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है. अब जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है.

डीएम-एसडीएम ने स्थिति का लिया जायजा

अपर जिला अधिकारी के साथ जिला अधिकारी और तमाम एसडीएम अब अपने-अपने इलाकों में बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए हैं. साथ ही इलाकों का भ्रमण भी कर रहे हैं. अपर जिलाधिकारी आज करंडा ब्लॉक के उन गांव में पहुंचे, जहां अब गंगा का पानी गांव के मुहाने तक पहुंच गया है. अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget