एक्सप्लोरर

Ghazipur: एक मंच पर यूपी के मंत्री और सपा विधायक, लगे बीजेपी जिंदाबाद के नारे, फिर क्या हुआ?

UP News: सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि ऐसा काम करो जो अच्छा लगे नहीं तो थोड़ी सी देर में बात बिगड़ जाएगी, आप लोग कितना लड़ाकू है वह हमें पता है.

Ghazipur News: बीजेपी की सरकार होने के बावजूद समाजवादी पार्टी के विधायक बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. ऐसा ही एक नजारा गाजीपुर (Ghazipur) में शनिवार को हुआ जिसमें कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल के मंच पर समाजवादी पार्टी के जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने मंच साझा किया. इसी दौरान जब वह मंच से अपने क्षेत्र में रजिस्ट्री कार्यालय के उद्घाटन को लेकर अपनी बात रख रहे थे तो इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जोश में आ गए और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए. 

इसी दौरान सपा विधायक ने कहा कि ऐसा काम करो जो अच्छा लगे, नहीं तो थोड़ी सी देर में बात बिगड़ जाएगी आप लोग कितना लड़ाकू है वह हमें पता है और मैं क्षेत्र विधायक होने के नाते आप के मंत्री का स्वागत कर रहा हूं और आप लोग चिकोटि काट रहे हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला? 
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल जो गाजीपुर के प्रभारी मंत्री भी हैं वह शनिवार को सेवराई तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे थे जो कि समाजवादी पार्टी के विधायक ओमप्रकाश सिंह का गांव है इसलिए शिष्टाचार के नाते विधायक ओमप्रकाश सिंह ने बीजेपी के मंच पर पहुंच कैबिनेट मंत्री के रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया था. 

इसी दौरान उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया. इसके बाद मंच पर बैठे कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, बीजेपी जिला अध्यक्ष सहित तमाम नेताओं के सामने सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसा काम करो जो अच्छा लगे नहीं तो थोड़ी सी देर में बात बिगड़ जाएगी, आप लोग कितना लड़ाकू है वह हमें पता है. मैं क्षेत्र विधायक होने के नाते आप के मंत्री का स्वागत कर रहा हूं और आप लोग चिकोटि काट रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-

Atiq Ahmed Case: अतीक अहमद की सजा पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप, जानें- क्या कहा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
अभावों को ढाल नहीं, संघर्ष का मार्ग बनाया, रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा हर भारतीय के लिए प्रेरणा: सीएम योगी
अभावों को ढाल नहीं, संघर्ष का मार्ग बनाया, रामनाथ कोविंद की जीवन यात्रा हर भारतीय के लिए प्रेरणा: सीएम योगी
टपकती छत के नीचे बीता बचपन, आज गरीबों को मिल रहे पक्के घर- पूर्व राष्ट्रपति कोविंद
टपकती छत के नीचे बीता बचपन, आज गरीबों को मिल रहे पक्के घर- पूर्व राष्ट्रपति कोविंद

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget