एक्सप्लोरर

Ghazipur News: ईसाई मिशनरियों द्वारा मजबूर लोगों का कराया जा रहा धर्म परिवर्तन, बीजेपी नेताओं ने किया विरोध

Ghazipur News: गाजीपुर में इस आयोजित प्रार्थना सभा में लोगों को बताया जा रहा था कि आप यीशु की उपासना करेंगे तो आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची.

Ghazipur Religious Conversion: गाजीपुर में ईसाई मिशनरियों के द्वारा लगातार भोले-भाले गरीब और असहाय लोगों को चमत्कार का नजारा दिखा कर उनका धर्म परिवर्तन करा जा रहा है. यहां पर लोगों को यीशु मसीह के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की बात कर रहे हैं, जिसको लेकर प्रत्येक रविवार को चंगाई सभा का आयोजन करते हैं. ऐसा ही आयोजन आज गाजीपुर के राधे नगर कॉलोनी में किया गया था जहां लगभग 150-200 महिलाएं शामिल रहीं. इसकी जानकारी जब बीजेपी नेताओं को हुई तो वह लोग मौके पर पहुंचे और वहां पर प्रार्थना सभा में आए लोगों के गले में यीशु मसीह का क्रॉस पडे़ हुए देखा. इसके साथ ही बाइबल के माध्यम से लोगों को प्रार्थना सभा भी कराई जा रही थी. जिसका बीजेपी नेताओं ने विरोध किया और इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी.

वहीं कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. यहां पर लोगों को धर्म और चमत्कार के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा है और इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से किसी भी तरह का आदेश भी नहीं लिया गया है. जिसके बाद प्रार्थना सभा कराने वाले दो लोगों को विपिन कुमार पुत्र गुलाब निवासी थाना सराय लखंसी जिला मऊ और राकेश प्रजापति पुत्र रामधनी निवासी बंसी बाजार गाजीपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि इस आयोजित प्रार्थना सभा में लोगों को बताया जा रहा था कि आप यीशु की उपासना करेंगे तो आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे. इन्हीं लोगों में से बहुत सारे लोगों ने बताया कि मेरा पैर टूट गया तो यीशु को याद किया तो तत्काल ठीक हो गया. कुछ यह भी बता रहे थे कि हमें दिखाई नहीं देता है मैंने यीशु की उपासना की तो मेरी आंखें वापस आ गई. इस तरह के कई तरह की बातें वहां पर आए हुए महिला और पुरुषों ने बताया.

प्रार्थना सभा संचालित करने वाले 2 लोगों से हो रही पूछताछ

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी जानकारी दी गई थी. जिसके बाद कोतवाली पुलिस एक्टिव होकर मौके पर पहुंची और वहां चल रहे प्रार्थना सभा को रोका. प्रार्थना सभा को संचालित करने वाले 2 लोगों को पूछताछ करने के लिए कोतवाली लेकर आई है. प्रथम दृष्टया धर्मांतरण का मामला लग रहा है ऐसे में पूछताछ के बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

UP Politics: 'जब से बीजेपी आई है कैंसर-हार्ट अटैक के बढ़े मरीज', अखिलेश यादव ने दवाओं के महंगे होने पर भी उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget