एक्सप्लोरर

Ghazipur By-Election: अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद गाजीपुर में उपचुनाव की तैयारी, लोगों को किया गया सतर्क

Ghazipur Bypoll: गाजीपुर उपचुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथ लेवल अधिकारी के साथ एसडीएम और तहसीलदार की बैठक हुई. उनसे क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्रों को लेकर जानकारी मांगी गई है.

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (Ghazipur) में 29 अप्रैल को कोर्ट की ओर से अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) को चार साल की सजा होने के बाद उनकी संसद सदस्यता खत्म हो गई थी. ऐसे में गाजीपुर में उपचुनाव की आहट सुनाई देनी शुरू हो गई है. यहां तक कि अब निर्वाचन आयोग (Election Commission) के निर्देश पर उपचुनाव से संबंधित कामों में भी तेजी ला दी गई है. इसके लिए पूर्व में ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन का मरम्मत और निरीक्षण का काम हुआ. वहीं बुधवार को जनपद में बीएलओ की बैठक की गई, जिसमें उनसे मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी ली गई.

गौरतलब है कि उपचुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथ लेवल अधिकारी के साथ एसडीएम और तहसीलदार की बैठक हुई. उनसे उनके क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्र के साथ ही केंद्र के अंदर कमरों, दरवाजों और खिड़कियों के साथ ही बिजली वायरिंग और दिव्यांगों के लिए रैंप की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई है, जिसे सभी बीएलओ को अगले एक सप्ताह में विभाग को उपलब्ध कराना है.

मतदाता सूची पर विशेष नजर रखने को कहा गया

निर्वाचन आयोग की ओर से इन्हीं के रिपोर्ट के आधार पर पूर्ण मतदान केंद्रों के कमियों को पूरा करने का काम किया जाएगा. इस दौरान एसडीएम सदर ने सभी लोगों से मतदाता सूची पर विशेष निगाह रखने की भी बात कही. साथ ही बिना किसी प्रलोभन में पड़े हुए लोगों का नाम काटने और जोड़ने पर भी सतर्कता बरतनी की बात कही.

लोगों को जल्द मिलेगा ईपिक कार्ड

इस दौरान बैठक में पिछले साल नए मतदाताओं का ईपिक कार्ड, जो उनके पास अभी तक नहीं पहुंचा है, उसको लेकर उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 947 लोगों का निर्वाचन कार्ड जनपद में पहुंच चुका है. आने वाले दिनों में डाकिया के माध्यम से सभी के पास पहुंचा दिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से निशुल्क है, यदि कहीं भी कोई डाकिया इसके लिए पैसा मांगता है तो इसकी शिकायत वह जिला प्रशासन या मुझसे कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Bageshwar Dham: '500 साल तक भारत नहीं बन सकता हिन्दू राष्ट्र', मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने की धीरेंद्र शास्त्री और स्वामी पर कार्रवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
रामपुर में पत्नी से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर की हत्या
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget