एक्सप्लोरर

स्वामी यशवीर महाराज के बिगड़े बोल, मुसलमानों को लेकर दिया एक और विवादित बयान

Ghaziabad News: स्वामी यशवीर महाराज का एक और विवादित बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि कावड़ बनाने वाले मुसलमानों के खिलाफ दारूल उल उलूम देवबंद से फतवा जारी करने की अपील की है.

Ghaziabad News: सावन की शुरुआत से पहले ही कांवड़ यात्रा को लेकर राजनीति गरमा गई है. योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर ने एक बार फिर मुसलमानों के खिलाफ विवादास्पद बयान देकर नया बवाल खड़ा कर दिया है और इस बार उन्होंने न सिर्फ़ कांवड़ बनाने वाले मुस्लिमों पर सवाल उठाए, बल्कि देवबंद की इस्लामी शिक्षण संस्था दारूल उलूम से अपील की कि इन मुसलमानों के खिलाफ फतवा जारी किया जाए जो कांवड़ का निर्माण कर रहे हैं.

आज उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में स्वामी यशवीर ने कांवड़ रूट पर ढाबों और ठेलों पर जाकर भगवान वराह की तस्वीरें और भगवा झंडे बांटे और एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि 'जिस भी दुकान पर भगवान वराह की तस्वीर और झंडा लगा होगा, वो 100% हिंदू की दुकान होगी, क्योंकि मुसलमानों में वराह को हराम माना जाता है.' इसके ज़रिए वे ‘नाम बदलकर दुकान चलाने वालों’ की पहचान करने का दावा कर रहे हैं.

यशवीर महाराज ने दिया भड़काऊ बयान
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में हाल ही में हुई ‘कांवड़ पर थूकने’ की कथित घटना के बहाने आज स्वामी यशवीर ने भड़काऊ बयान देते हुए पूरे मुस्लिम समुदाय को कटघरे में खड़ा कर दिया और विवादित टिप्पणी की साथ ही कांवड़ बनने वाले मुसलमानों पर कहा कि इस्लाम में मूर्तिपूजा और पूजा का सामान बनाना हराम है, इसलिए कांवड़ बनाने वाले मुसलमानों के खिलाफ दारूल उलूम देवबंद को फतवा जारी करना चाहिए लेकिन अगर कांवड़ बनाने वाले ये मुस्लिम चाहें, तो वो उन्हें ‘वापस हिंदू धर्म’ में ला सकते हैं तब वो आराम से कांवड़ बना सकते हैं.

बताते चलें कि दो दिन पहले ही स्वामी यशवीर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा था कि 'हरिद्वार से इस बार कांवड़ न खरीदी जाए क्योंकि वहां मुस्लिम समुदाय के लोग 90 फ़ीसदी कांवड़ बना रहे हैं.' अब इसी बयान को और आक्रामक रूप देकर उन्होंने देवबंद से हस्तक्षेप की मांग की है. हालांकि स्वामी यशवीर की इस नीति का कई राजनैतिक दल विरोध कर रहे हैं, लेकिन जिन ढाबों पर वे तस्वीरें और झंडे बांट रहे हैं, वहां के दुकानदार इस अभियान को खुलकर समर्थन दे रहे हैं. देशभर में 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है और कांवड़ यात्रा भी इसी दिन से प्रारंभ होगी लेकिन जिस तरह यात्रा शुरू होने से पहले ही धर्म के नाम पर विवाद घोला जा रहा है, वह आने वाले दिनों में और अधिक तनाव को जन्म दे सकता है.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget