एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा नेताओं ने भाजपा पर किया सियासी वार, बोले- नजर नहीं आता विकास, हाल है बेहाल 

UP Assembly Election: गाजियाबाद (Ghaziabad) में सपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर सियासी वार किया है. उन्होंने कहा कि इस बार यूपी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार बनेगी. 

Ghaziabad Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार इन दिनों अपने साढ़े चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा बता रही है. प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री तमाम विधायक इन दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के कामों का बखान कर रहे हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा (BJP) सरकार पर करारा हमला किया है. गाजियाबाद (Ghaziabad) में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी (Rahul Choudhary) ने बताया कि गाजियाबाद के जितने भी विधायक हैं वो झूठ बोलने का कार्य कर रहे हैं. 

हवा हवाई बातें हो रही हैं
राहुल चौधरी ने साहिबाबाद के भाजपा विधायक सुनील शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एलिवेटेड के बारे में तो इन्हें पता ही नहीं है कि क्या सड़क होती है. उन्होंने कहा कि मोहन नगर के पास 100 मीटर का पुल तो सरकार बना नहीं पा रही है, एलिवेटेड की बात करती है. राहुल चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में भी इन्होंने कोई कार्य नहीं किया. स्वास्थ्य राज्यमंत्री इसी शहर के हैं लेकिन बातें हवा हवाई हो रही हैं.  

भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद मलिक ने भी पलटवार करते हुए जवाब दिया. उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में 5 विधायक हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं करता है वो सिर्फ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. अपना ही विकास कर रहे हैं, जनता का नहीं. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में ही बिजली देने का कार्य सबसे तेजी से किया गया. इन्होंने एक कारखाना तक नहीं लगाया, सपा सरकार के ही प्लांट लगे हुए हैं, जिनसे जनता को बिजली मिल रही है. 

बनेगी सपा की सरकार 
राशिद मलिक ने कहा कि सड़कों का हाल बेहाल है, बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है. शहर में त्राहिमाम त्राहिमाम हो जाता है. बात विकास की करते हैं लोकिन वो कहीं नजर नहीं आता है. उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी बढ़ गई है. एयरपोर्ट की बात कर रहे हैं लेकिन एक भी फ्लाइट एयरपोर्ट से नहीं उड़ती है. इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी. जनता ने भी अपना मन बना लिया है.

ये भी पढ़ें:

अखिलेश यादव ने महंत नरेंद्र गिरी को दी श्रद्धांजलि, कहा- हाईकोर्ट के मौजूदा जज से करानी चाहिए जांच

Uttarakhand Elections: हरीश रावत का बड़ा बयान, कहा- दलित को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहता हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget