एक्सप्लोरर

सीकरी मेले में उमड़ी भीड़, मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर लगा जाम

सीकरी मेले के चलते मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर शुक्रवार को भयंकर जाम लग गया। सुबह से लेकर देर रात तक लोगों को जाम में फंसकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। सीकरी मेले के चलते मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर शुक्रवार को भयंकर जाम लग गया। सुबह से लेकर देर रात तक लोगों को जाम में फंसकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीकरी कट को पुलिस ने अस्थायी रूप से बंद करा दिया, लेकिन दूसरे कटों से बड़ी संख्या में वाहनों के विपरीत दिशा में आने से जाम की स्थिति दोनों तरफ ही भयावह हो गई। 11 अप्रैल को मतदान के चलते सीकरी मेले में ज्यादा संख्या में लोग माता के दर्शन करने नहीं पहुंचे, लेकिन शुक्रवार अलसुबह से ही सीकरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हाईवे ही नहीं, सीकरी मंदिर तक पहुंचने वाले तमाम संपर्क मार्ग भी सुबह आठ बजे के आसपास से ही जाम की चपेट में आ गए। भारी भीड़ देख पुलिस ने वाहनों को मंदिर से तीन-चार किलोमीटर पहले ही रोक दिया। जो लोग हाईवे से होते हुए सीकरी पहुंचे, उनके वाहनों को पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया। इसी कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने वाहनों को सीकरी खुर्द गांव के गेट के सामने से लेकर सिखेड़ा रोड के सामने तक सड़क किनारे खड़ा कर दिया। जगह नहीं मिलने पर सैकड़ों की संख्या में वाहनों को बीच सड़क पर ही खड़ा कर दिया गया। इससे मेरठ से गाजियाबाद की ओर जा रहे वाहनों की गति थम गई। देखते ही देखते वाहनों की कतारें मोदी स्टील और तेल मिल गेट को पार करती हुईं गोंविंदपुरी तक पहुंच गईं। स्थिति उस समय ज्यादा विकराल हो गई जब कटों से सैकड़ों वाहन विपरीत दिशा में आ गए। इससे गाजियाबाद से मेरठ की तरफ भी वाहनों के पहिए थम गए। परिणामस्वरूप जाम मोदीनगर थाने के सामने से लेकर सीकरी कलां गांव तक पहुंच गया। दोनों तरफ पांच से छह किलोमीटर लंबा जाम लगने से लोग बेहाल हो गए। लोगों को यह दूरी तय करने में दो घंटे से भी अधिक का समय लग गया। इस दौरान पुलिस भी जाम खुलवाने में पूरी तरह नाकाम दिखी। हालांकि, जाम से निपटने के लिए यातायात और थाने के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सीकरी कट, तेल मिल गेट, मोदी मंदिर के सामने तथा सौंदा कट पर लगाई गई थी। इसके बावजूद स्थिति बेकाबू रही। रात 11 बजे तक भी जाम की स्थिति में कोई सुधार नहीं था। दो दिन और रहेगी भारी भीड़ आठवें और नौवें नवरात्र को सीकरी में और ज्यादा भीड़ उमड़ेगी। इसी के चलते हाईवे पर अगले दो दिन जाम की स्थिति में कोई सुधार होने की उम्मीद नहीं है। इन दो दिनों में सीकरी में यूपी के अलावा राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड आदि राज्यों से भी लाखों की भीड़ सीकरी में जुटती है। सीकरी महामाया देवी मंदिर के महंत सुनील कुमार ने बताया कि सीकरी में दशमी को भी लोग माता के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। दशमी की शाम को मेला संपन्न होगा। -- क्या बोली पुलिस मोदीनगर के एसएचओ संजीव कुमार शर्मा ने कहा, 'जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस के अलावा थाने से भी पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई थी। कटों पर पुलिसकर्मियों ने यातायात सुचारू कराने के लिए दिनभर मशक्कत की। यही वजह रही कि हाईवे पर चालू जाम रहा। सीकरी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से स्थिति थोड़ी गड़बड़ा गई।'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
हंडिया कांड का जिक्र कर मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव को घेरा, बोले- दलितों पर अत्याचार कब तक?
Ghaziabad News: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
गाजियाबाद: अवैध लिंग जांच करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, चलती कार में 10 हजार में बताते थे बेटा है या बेटी
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज
'दर्शन करने नहीं जाएंगे...', BJP अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन के पहले UP दौरे पर अखिलेश यादव का तंज

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget