एक्सप्लोरर

Ghaziabad: 'महाकुंभ में देश की एक तिहाई आबादी...' गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का बड़ा दावा

Republic Day 2025 in Ghaziabad: गाजियाबाद पुलिस लाइन में आज गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा शामिल हुए.

Ghaziabad News Today: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा 76वें गणतंत्र दिवस पर गाजियाबाद पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.  इस मौके पर उन्होंने महाकुंभ को लेकर बड़ा दावा किया. कार्यक्रम में सुनील शर्मा ने कहा कि देश की एक तिहाई आबादी इस बार श्रद्धालु के रुप में महाकुंभ पहुंचेगी.

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि प्रयागराज में जारी भव्य और दिव्य महाकुंभ में साफ सफाई से लेकर सुरक्ष तक किसी को कोई शिकायत नहीं है. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि सबको महाकुंभ जाना चाहिए. 144 साल बाद आया है पूर्ण महाकुंभ, इसलिए मैं सबसे कहूंगा कि एक बार सब जरुर जाएं. 

महाकुंभ को लेकर किया ये दावा
वोटरों के हिसाब से यूपी की सबसे बड़ी विधानसभा गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट से सु्नील शर्मा विधायक हैं. वह वर्तमान में यूपी सरकार में इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में कैबिनेट मंत्री हैं. मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में देश की एक तिहाई आबादी श्रद्धालु के रुप में आने वाली है, लेकिन में महाकुंभ में आपको एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिलेगा जो कहे कि यहां पर कोई अव्यवस्था है.

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि इतना व्यवस्थित, स्वच्छ और डिजिटल महाकुंभ है कि अपने आप में वह दिव्य महाकुंभ बन गया है. मैं अभी वहां से होकर के आया हूं. अगर आप रात्रि में जाएंगे तो आपको और अच्छा लगेगा. उन्होंने कहा कि साधू संतो के डेरे और उनके जो दर्शन, साथ ही गंगा की निर्मलता और स्वच्छता अपने आप मे अद्भुत है. योगी और मोदी के नेतृत्व में सरकार के सिस्टम में लगे अधिकारी बधाई के पात्र हैं.

गणतंत्र दिवस की दी बधाई
सुनील शर्मा गाजियाबाद में पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे. इस अवसर पर उन्होंने कहा की सबसे पहले मैं समस्त देशवासियों को, प्रदेशवासियों को, गाजियाबादवासियों को सभी को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं.

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा, "मेरे देश का गणतंत्र- लोकतंत्र और मजबूत हो, यह आज भी विश्व का सबसे बड़ा मजबूत लोकतंत्र है. आने वाले समय में लोकतंत्र की मजबूती बनी रहे." उन्होंने कहा, "विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत की तरफ लगातार तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं. आशा है कि हमारे कदम बढ़ते रहें और हम निर्धारित लक्ष्य से पूर्व ही भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बना सकें."

ये भी पढ़ें: संगम में डुबकी लगाने के बाद अखिलेश यादव बोले- 'नकारात्मक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget