एक्सप्लोरर

Ghaziabad: गाजियाबाद में नौकर संग मिलकर दोस्त के घर कराई डकैती, पांच दिन बाद हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 7 अक्टूबर को बड़ी डकैती की वारदात हुई थी. पुलिस ने पांच दिन के बाद घटना का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

UP News: गाजियाबाद (Ghaziabad) में 7 अक्टूबर को एक बड़ी डकैती हुई थी जिसके बाद पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे थे और इसकी वजह दिन के समय डकैती होना था. इस पूरी घटना पर मेरठ आईजी प्रवीण कुमार ने संज्ञान लिया था. डकैती की वारदात गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके में हुई थी. जिस दौरान लाखों रुपए और जेवरात लूट लिए गए थे. पुलिस ने इसके बाद चेकिंग अभियान चलाया था और सीसीटीवी भी खंगाले गए थे.

पुलिस ने 8 में से 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस घटना को आठ लोगों ने मिलकर अंजाम दिया जिनमें छह को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी दो फरार आरोपियों को तलाश की जा रही है. डकैती को पीड़ित के पिता के दोस्त संजीव छावड़ा और नौकर अशोक कुमार ने ही अंजाम दिया था. इस घटना में छह अन्य लोगों ने मदद की थी. जिनमें से तीन की पहचान अमित भड़ाना, फिरोज और सौगंध के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार अशोक और संजीव छाबड़ा ने पहले घर की रेकी करवाई और उसके बाद पीड़ित के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया. संजीव छाबड़ा को यह पूरा यकीन था कि पीड़ित रमन के घर पर उसे लगभग एक से डेढ़ करोड़ रुपये मिलेंगे लेकिन उन्हें केवल चार लाख रुपये ही मिल पाए. वे घर के अलग-अलग कमरों में तलाशी लेने लगे और इस दौरान चांदी के बर्तन, सोने के जेवरात के साथ-साथ नकली गहने को अपने साथ ले गए.

Muzaffarnagar News: नेशनल हाइवे निर्माण में आ रहे मंदिर और मजार को प्रशासन ने हटाया, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड में पुलिस अधिकारी के घर भी की थी लूट

इस दौरान इनके तीन साथी घर के बाहर लगातार सूचना देने के लिए घूम रहे थे और बाकी बदमाश घर के अंदर डकैती की वारदात को अंजाम दे रहे थे. घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी. जिसके लिए गाजियाबाद पुलिस ने अलग-अलग जगह पर नाकेबंदी भी की थी. गाजियाबाद पुलिस को सिहानी गेट थाना क्षेत्र में चार संदिग्ध नजर आए, उनको पुलिस रुकने का इशारा कर रही थी लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में चार बदमाशों को गोली लगी. इनकी पहचान राजकुमार, अमित बढ़ाना, संजीव छाबड़ा और अशोक कुमार के रूप में हुई है. पुलिस  ने इनको गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया है. वहीं दो और आरोपियों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिनका नाम सौगंध और फिरोज है. पुलिस ने राजकुमार नाम के जिस शख्स को गिरफ्तार किया है. उसने कुछ महीनों पहले उत्तराखंड के आईजी के घर भी लूट की घटना को अंजाम दिया था. एसपी मुनिराज ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. पुलिस ने 2.45 लाख रुपये भी बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें: Ghaziabad Rape Case: गाजियाबाद में तमंचे के बल पर महिला से रेप, आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget