एक्सप्लोरर

Video: जिस कुत्ते ने मासूम को काटा उसे टहलाती दिखी महिला, गाजियाबाद की घटना का एक और वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की एक सोसाइटी में बच्चे के कुत्ते द्वारा काटे जाने वाली घटना का एक और वीडियो आया है जिसमें बच्चे का पिता महिला से कुछ सवाल पूछ रहे हैं.

UP News: गाजियाबाद (Ghaziabad) की एक सोसाइटी के लिफ्ट में नौ साल के बच्चे को कुत्ते द्वारा काटे जाने के मामले में एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में बच्चे का पिता महिला से उसका फ्लैट नंबर पूछ रहा है लेकिन वह इसका जवाब नहीं देती, वह बिल्कुल वैसे ही बेरुखी दिखाती है जैसे कि बच्चे को कुत्ते द्वारा काटे जाने के दौरान दिखाई थी. 

बच्चे के पिता ने शूट किया महिला का वीडियो

यह वीडियो बच्चे के पिता ने शूट किया है जिसमें वह महिला कुत्ते के साथ दिख रही है. बच्चे के पिता इस वीडियो में कह रहे हैं, 'ये लेडी बी2 में बेसमेंट में कुत्ते को घुमा रही है, मेरे बेटे को इस कुत्ते ने काटा है. ये महिला अपने फ्लैट का नंबर नहीं बता रही, बल्कि कह रही है कि मेरे पति से बात कर लो. मुझपर आरोप लगा रही है कि मुझे महिला से बात करने की तमीज नहीं है.' इस वीडियो में बच्चा भी नजर आ रहा है.  बता दें कि इससे पहले इसी सोसाइटी का वीडियो सामने आया था, जहां यह कुत्ता बच्चे को लिफ्ट में काटता हुए दिखता है. मौके पर कुत्ते की मालकिन भी मौजूद थी और वह सब कुछ अपनी आंखों से देख रही थी लेकिन उसने कुत्ते को रोकने की कोशिश भी नहीं की और ना ही बच्चे को संभालने का प्रयास किया. यह पूरी घटना राज नगर एक्सटेंशन के एक हाउसिंग सोसायटी की है.

ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था बच्चा

पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बेटा शाम में ट्यूशन से पढ़ कर लौट रहा था और अपने घर आने के लिए लिफ्ट में चढ़ा था. उसी दौरान एक महिला भी अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में आई. इस दौरान कुत्ते को देख कर बच्चा डर जाता है और आगे की ओर बढ़ता है. इतने में कुत्ता बच्चे की कमर पर काट लेता है, जिसके बाद बच्चा दर्द से चिल्लाने लगता है और कुत्ते के काटने की वजह से वह अपने पांव जमीन पर नहीं रख पाता है और लंगड़ता रहता है. यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो जाती है. 

Azamgarh News: आजमगढ़ में चलाया गया तीन दिवसीय जांच अभियान, अग्निशमन सुरक्षा को लेकर दिए गए जरूरी निर्देश

माता-पिता ने थाने में की शिकायत

बच्चे की आपबीती सुनकर उसके परिवार वालों ने इस घटना की शिकायत नंद ग्राम थाने में की है. इस मामले में नंदग्राम थाने के एसएचओ ने बताया कि पुलिस को पीड़ित बच्चे की परिवार की तरफ से शिकायत की गई है. इसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है. बच्चे का मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल भी भेजा गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें -

Etah News: राकेश टिकैत के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग, किसान नेता पवन ठाकुर ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget