एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: स्कूल बस की खिड़की से मुंह बाहर करके उल्टी कर रहा छात्र का सिर बिजली के खंभे से टकराया, मौत

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में हुए एक हादसे में स्कूल बस की खिड़की से बाहर सिर निकाल कर देख रहे तीसरी कक्षा के छात्र का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई

Ghaziabad News: गाजियाबाद जनपद में बुधवार को हुए एक हादसे में स्कूल बस की खिड़की से बाहर सिर निकाल कर देख रहे तीसरी कक्षा के 10 वर्षीय एक छात्र का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई. जिला अधिकारी आर. के. सिंह ने बताया कि मोदीनगर(Modinagar) क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा का एक छात्र स्कूल बस की खिड़की से सिर निकालकर बाहर देख रहा था. इसी दौरान बस जब स्कूल के अंदर दाखिल होने के लिए मुड़ रही थी तभी छात्र का सिर बिजली के खंभे से टकरा गया. उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

उन्होंने बताया कि बस में मौजूद एक शिक्षक ने उन्हें बताया कि उस बच्चे की तबीयत ठीक नहीं थी. बहरहाल, स्कूल बस को जब्त करके उसके चालक तथा कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि हादसे में मृत बच्चे के परिजन ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. उनकी तहरीर पर स्कूल प्रबंधन के दो लोगों तथा बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया मामला

जिला प्रशासन ने बस का सुरक्षा ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इस सिलसिले में रिपोर्ट मांगी है. मोदीनगर के उप जिला अधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अग्रिम कार्यवाही करने का आदेश दिया है.

बच्चे की दर्दनाक मौत पर पिता ने कहा- हमारा बच्चा सुबह ठीकठाक आया, गाड़ी में बैठकर स्कूल आ रहा था. चालक बोला कि बच्चा सिर बाहर निकाल रहा था. गाड़ी पोल से टकराई. बिना परिजनों को बताए बच्चे को नवजीवन अस्पताल ले जाया गया. उस समय बच्चे की मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें:

Ghaziabad News: बैंक से पैसा लेकर निकलने वाले लोगों को शिकार बनाता था 'भातू गैंग', गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

UP Board: नए सत्र में लागू होगा यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा का नया पैटर्न, CM योगी ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
रावण से ज्यादा कोतवाल की मूंछों के चर्चे, सेल्फी के लिए लगी लाइन
रावण से ज्यादा कोतवाल की मूंछों के चर्चे, सेल्फी के लिए लगी लाइन
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
'ऐसे व्यक्ति को समाज...', राहुल गांधी पर भड़कीं स्मृति ईरानी
'ऐसे व्यक्ति को समाज...', राहुल गांधी पर भड़कीं स्मृति ईरानी

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 

Embed widget