एक्सप्लोरर

Watch: यूपी के गाजियाबाद में फटे 60 से ज्यादा गैस सिलेंडर, धमाकों की आवाज से गूंज गया 3 KM तक का इलाका

गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में शनिवार तड़के एक ट्रक में आग लगने से उसमें रखे 60 से ज्यादा रसोई गैस सिलेंडर में एक के बाद एक जोरदार विस्फोट हुए. लोनी क्षेत्र के विधायक ने घटना की जांच की मांग की.

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में शनिवार तड़के एक ट्रक में आग लगने से उसमें रखे 60 से ज्यादा रसोई गैस सिलेंडर में एक के बाद एक जोरदार विस्फोट हुए. दमकल विभाग ने यह जानकारी दी. इस घटना से इलाके में दहशत और अफरा-तफरी फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से निकलकर भागने लगे. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लोनी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने इस घटना की जांच की मांग की है.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि लोनी क्षेत्र में स्थित भारत गैस फिलिंग प्लांट से गाजियाबाद की ओर जा रहे रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आज तड़के करीब चार बजे आग लग गई. यह आग संभवत: गैस सिलेंडर में घर्षण के कारण लगी. उन्होंने बताया कि ट्रक में आग लगी देख चालक ने अपने वाहन को एक पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया. इस दौरान एक के बाद एक 60 से अधिक सिलेंडर फट कर दूर जा गिरे, जिससे पुराने फर्नीचर की चार से पांच दुकानों में आग लग गई.

दमकल की 8 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
उन्होंने कहा कि घरों और सड़क किनारे खड़े कुछ वाहन भी जल गए हैं, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. पाल ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की आठ से अधिक गाड़ियों को लगाया गया था, करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू कर लिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक तड़के चार बजे इलाके के लोगों की नींद तेज धमाकों की गूंज सुनकर खुली. बाहर जाकर देखा तो गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो रहे थे. घबराये लोग किसी भयंकर अनहोनी की आशंका में घर छोड़कर भागने लगे. गनीमत रही कि पेट्रोल पंप जैसे अत्यधिक ज्वलनशील परिसर में आग नहीं लगी. वरना बहुत बड़ी घटना हो सकती थी.

इस बीच, लोनी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने इस घटना की जांच की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार गैस रिफिलिंग प्लांट के अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसी घटना हिंडन एयरबेस के लिए खतरा हो सकता है जो सिलेंडर विस्फोट वाली जगह से लगभग एक किलोमीटर की ही दूरी पर स्थित है.

हादसे का सही कारण नहीं पता चला
पूर्व में लोनी से विधायक रह चुके और वर्तमान में मुजफ्फरनगर जिले के खतौली से विधायक मदन भैया ने कहा कि सिलेंडर लदे ट्रक में आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीला मोड़ स्थित तीनों पेट्रोलियम कंपनियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण घनी आबादी वाले इलाके में किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है.

यह भी पढ़ें- मौनी अमावस्या हादसे का जिक्र करते हुए सीएम योगी बोले- कोई सनातन का बाल बांका नहीं कर सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
'अगर हमारे हक में फैसला आ जाए तो प्रशासन...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के भीम आर्मी चीफ
'अगर हमारे हक में फैसला आ जाए तो प्रशासन...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के भीम आर्मी चीफ
वाराणसी में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक पर फूटा जनता का गुस्सा
वाराणसी में जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन, विधायक पर फूटा जनता का गुस्सा
लखनऊ में अधिकारियों के सामने छलका शहीद की मां का दर्द, शौर्य लौटाने की कही बात
लखनऊ में अधिकारियों के सामने छलका शहीद की मां का दर्द, शौर्य लौटाने की कही बात

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश
Sandeep Chaudhary: शिक्षा-परीक्षा-रोजगार नहीं.. देश मंदिर-मस्जिद से चलेगा !। Seedha Sawal।ABP News
Saharanpur Masjid Demolished: मस्जिद पर बुलडोजर,यूपी में नया विवाद ! Mahadangal With Chitra Tripathi
Romana Isar Khan | Shastrartha: सियासत के नाम फिर से हिंदू-मुसलमान? | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'भोजपुरी बवाल' ग्रांड फिनाले, निरहुआ को मिला 'पिक्चर परफेक्ट अवॉर्ड', देखिए लिस्ट
'भोजपुरी बवाल' ग्रांड फिनाले, निरहुआ को मिला 'पिक्चर परफेक्ट अवॉर्ड', देखिए लिस्ट
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget