एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, मां समेत दो बेटियों की जलकर मौत

Ghaziabad Gas Cylinder Explosion: गाजियाबाद में एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फट गया. इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आग लगने से एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए.

Ghaziabad Fire News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र में एक घर में एलपीजी सिलेंडर से हुआ ब्लास्ट में परिवार के सात सदस्य झुलस गए. इस दर्दनाक हादसे में मां और दो बेटियों की मौत हो गई और परिवार के चार लोगों का इलाज दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल (GTB) में चल रहा है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ये मकान टीला मोड़ थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में अंडर कंस्ट्रक्शन था.

रसोई में खाना बनाते वक्त यह हादसा हुआ. दिल्ली के GTB हॉस्पिटल में सभी को भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यहां पर महिला और दो बेटियों की मौत हो गई है. घर के बाहर गेट पर कुछ वेल्डिंग कार्य चल रहा था. हो सकता है कि वेल्डिंग की चिंगारी रसोई गैस सिलेंडर तक जा पहुंची हों. या फिर आग की कोई और वजह भी हो सकती है.

दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू 

इधर, आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. इस मामले में एसीपी टीला मोड़ ने बताया स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त हुई कि थाना टीला मोड़ क्षेत्र के डिफेंस कालोनी में एक निर्माणाधीन मकान में आग लग गयी है.

गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग 

तत्काल ही फायर सर्विस को सूचना देते हुए पुलिस की तरफ से मौके पर पहुंचकर कमरे में लगी आग को बुझाते हुए घायलों को बाहर निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया. इनमें उपचार के दौरान तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है और शेष चार व्यक्तियों का इलाज चल रहा है. अभी तक की जांच से यह सामने आया है कि उक्त निर्माणाधीन मकान के कमरे में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण आग लग गई थी. आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है. 

घायलों का इलाज जारी 

गाजियाबाद में रविवार को रसोई में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण आग लग गई. आग लगने से एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह से झुलस गए. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों का इलाज गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में चल रहा है.

ये भी पढ़ें: यूपी RO-ARO पेपर लीक मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, STF ने बताया भोपाल में छपा था पर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश
फतेहपुर में मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, पति और सास-ससुर के खिलाफ FIR
फतेहपुर में मासूम बच्चों के साथ महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, पति और सास-ससुर के खिलाफ FIR
शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें? पेपर लीक की खबरों पर मचे सियासी घमासान पर बोले योगी के मंत्री
शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें? पेपर लीक की खबरों पर मचे सियासी घमासान पर बोले योगी के मंत्री
UP News: अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
MLC चुनाव: LJPR से कैंडिडेट की घोषणा पर उपेंद्र कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया, 'गणित हम भी…'
MLC चुनाव: LJPR से कैंडिडेट की घोषणा पर उपेंद्र कुशवाहा की पहली प्रतिक्रिया, 'गणित हम भी…'
Home Remedies for Phlegm: इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
Embed widget