एक्सप्लोरर

यूपी RO-ARO पेपर लीक मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, STF ने बताया भोपाल में छपा था पर्चा

UP RO-ARO Paper Leak Case: यूपी एसटीएफ ने आरओ-एआरओ पेपर लीक मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया उनका नाम संदीप पांडेय, अमरजीत शर्मा, सुभाष प्रजापति, सुनील रघुवंशी, विवेक उपाध्याय और विशाल है.

UP News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा-2023 को पेपर लीक के बाद रद्द कर दिया था. अब RO-ARO पेपर लीक मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है, एसटीएफ की टीम ने आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में 6 आरोपियों को प्रयागराज के कीडगंज से गिरफ्तार किया है.

यूपी एसटीएफ ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया उनका नाम संदीप पांडेय, अमरजीत शर्मा, सुभाष प्रजापति, सुनील रघुवंशी, विवेक उपाध्याय और विशाल है. वहीं इस मामले में यूपी एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है. एसटीएफ ने बताया कि भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस में सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी का प्रश्न पत्र छपा था. प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी सुनील रघुवंशी की मदद से राजीव नयन मिश्रा ने RO/ARO का पेपर लीक करवाया था. सिपाही भर्ती परीक्षा के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा ने RO/Aro का पेपर लीक करवाया था. 


यूपी RO-ARO पेपर लीक मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, STF ने बताया भोपाल में छपा था पर्चा

सुनील रघुवंशी के साथ राजीव नयन मिश्रा का साथी और फाइनेंस हैंडलर सुभाष प्रकाश भी गिरफ्तार हुआ है. वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में राजीव नयन मिश्रा और रवि अत्री के साथ सुभाष प्रकाश का भी नाम सामने आया था. 

वहीं रविवार को पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि प्रश्नपत्र कॉलेज में परीक्षा के दिन सुबह लगभग साढ़े छह बजे मोबाइल फोन से स्कैन करके लीक किया गया था. इसके अलावा प्रिटिंग प्रेस के कर्मी सुनील रघुवंशी को साथ मिलाकर प्रेस से भी प्रश्न पत्र लीक कराया गया था. आरोपियों के बयान के मुताबिक पेपर लीक कराने वाले उपरोक्त अपराधियों का एक संगठित गैंग है, इस गिरोह में सरगना राजीव नयन मिश्रा उर्फ राहुल की परिचित शिवानी भी शामिल है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद सरकार ने परीक्षा निरस्त करते हुये मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी थी. इस मामले में गिरोह के सरगना राजीव नयन समेत 10 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

एजेंसी इनपुट के साथ

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में कानपुर का जवान शहीद, तीन महीने पहले हुई थी शादी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget