एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: गाजियाबाद स्थित तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, महिला सहित चार की मौत

UP News: गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र के कंचन पार्क में एक तीन मंजिल मकान में भीषण आग लग गई. आगजनी की इस घटना में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना सामने आ रही है.

Ghazibad Fire: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद आगजनी की हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसमें महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है. आगजनी की घटना की सूचना पर थाना लोनी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया. पुलिस ने मकान की दीवार तोड़कर लोगों को बाहर निकाला. प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस इस घटना क्रम की जांच कर रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र के कंचन पार्क में एक तीन मंजिल मकान में भीषण आग लग गई. दमकल विभाग को इसकी सूचना 7:00 बजे मिली. सूचना पर दमकल की टीम घटना स्थल पर पहुंची. दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गली इतनी सकरी थी कि वहां फायर टेंडर नहीं जा सकता था. इसके बाद हौज पाइप फैलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई.

आगजनी की घटना में चार लोगों की मौत
दमकल कर्मियों ने बताया कि, मौके पर मकान की दीवार तोड़कर लोगों का रेस्क्यू किया गया, लेकिन इस दौरान शाहनवाज की पत्नी गुलबहार उम्र 32 वर्ष, पुत्र जान उम्र 9 वर्ष, पुत्र शान उम्र 8 वर्ष और पुत्र जीशान उम्र 7 वर्ष को नहीं बचाया जा सका. वहीं शाहनवाज के भाई शमशाद की पत्नी आयशा उम्र 30 वर्ष और बच्चा अयान उम्र 4 वर्ष झुलसा हैं. जिनको जीटीवी अस्पताल रेफर किया गया है. जहां उनका उपचार किया जा रहा है. शमशाद और शाहनवाज को दमकल ने सही सलामत रेस्क्यू किया है.

बताया गया कि, जिस मकान में आग लगी वह तीन मंजिला है जिसमें दर्जी का काम होता है. मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगी. दमकल विभाग के मुताबिक प्रथम दृष्टा लग रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है. पूरे घर मे कपड़े थे जिस कारण आग तेजी से फैली. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया.

ये भी पढ़ें: सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले- 'धार्मिक स्थलों की तरह शिक्षा के मंदिरों पर ध्यान दें सीएम योगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget