एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: जब एसपी सिटी ने कहा- घर चलकर खाना खिला दो, मट्ठा जरूर होना चाहिए...पढ़ें- रोचक खबर

गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम आवास योजना को लेकर किसान पिछले 2 वर्ष से लगातार विरोध कर रहे हैं. इस बीच किसानों के बीच पहुंचे गाजियाबाद के एसपी सिटी ने कहा कि घर पर खाना खिलवा दो. किसानों ने जबरदस्त तरीके से ताली बजाकर उनका स्वागत किया.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस और प्रशासन के लिए सोमवार का दिन काफी गहमागहमी भरा रहा. दरअसल, मधुबन बापूधाम में धरना दे रहे किसानों ने एलान किया था कि वो लोग सोमवार को कलेक्ट्रेट घेर लेंगे. इसी को लेकर गाजियाबाद पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूले हुए थे. किसानों को मनाने की जिम्मेदारी गाजियाबाद के एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह और एसपी सिटी अभिषेक वर्मा को सौंपी गई.

जमीन पर ही बैठ गए अधिकारी एडीएम सिटी और एसपी सिटी किसानों के धरनास्थल प्राइमरी स्कूल सदरपुर पहुंचे. मधुबन बापूधाम आवास योजना को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए किसान निकलने वाले थे. हजारों की संख्या में किसान जिला मुख्यालय के लिए कूच करने वाले थे इससे पहले ही गाजियाबाद पुलिस और प्रशासन के प्रतिनिधि वहां पहुंच गए. गाजियाबाद पुलिस प्रशासन की तरफ से पहुंचे एडीएम सिटी और एसपी सिटी किसानों के साथ ही जमीन पर बैठ गए. वार्ता का दौर शुरू हुआ तो इस बात पर सहमति बनी कि 3 दिन बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के साथ वार्ता होगी.

झूठा आरोप लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई इस बीच एसपी सिटी ने कहा कि कोई भी झूठा आरोप अगर मधुबन बापूधाम आवास योजना के किसानों पर लगाएगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी. दरअसल, किसानों ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग ये कह रहे हैं कि किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया जाएगा. कुछ देर पहले तक जहां किसान जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ थे वही वार्ता के बाद किसान पुलिस और प्रशासन के पक्ष में नारे लगाते हुए नजर आए.

खाने में मट्ठा जरूर होना चाहिए इस पूरी कवायद के बाद एसपी सिटी ने कहा कि घर पर खाना खिलवा दो. एसपी सिटी का ये कहना ही था और किसानों ने जबरदस्त तरीके से ताली बजाकर उनका स्वागत किया. लेकिन, एसपी सिटी ने इस दौरान ये शर्त रखी कि खाने में मट्ठा जरूर होना चाहिए.

गाजियाबाद: जब एसपी सिटी ने कहा- घर चलकर खाना खिला दो, मट्ठा जरूर होना चाहिए...पढ़ें- रोचक खबर

किसान कर रहे हैं प्रदर्शन बता दें कि मधुबन बापूधाम में आवासीय योजना को लेकर 6 गांव के किसान लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों के मुताबिक उन्हें एक समान मुआवजा चाहिए जो सरकार नहीं दे रही है.

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिठूर दौरे से पहले CM योगी बोले- युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए UP के विकास का संकल्प
बिठूर दौरे से पहले CM योगी बोले- युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए UP के विकास का संकल्प
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
यूपी में कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर घमासान! इमरान मसूद बोले- गठबंधन से डरी BJP
यूपी में कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर घमासान! इमरान मसूद बोले- गठबंधन से डरी BJP
राहुल गांधी बरी, कांग्रेस बोली- बीजेपी का अन्याय और अत्याचार हारा
राहुल गांधी बरी, कांग्रेस बोली- बीजेपी का अन्याय और अत्याचार हारा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget