एक्सप्लोरर

गाजीपुर बॉर्डर पर जारी है किसानों का आंदोलन, बोले- सरकार सुन नहीं रही, मजबूरी में यहां बैठे हैं 

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है. किसानों का कहना है कि सरकार हमारी सुन नहीं रही है, हम मजबूरी में यहां बैठे हैं. सरकार किसान नेताओं के साथ चर्चा कर एक हफ्ते के अंदर-अंदर मामले का निवारण करे. 

गाजियाबाद: किसान आंदोलन को 6 महीने पूरे होने वाले हैं और किसान गाजीपुर बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. तेज बारिश और आंधी की वजह से किलानों के तंबुओं को नुकसान पहुंचा है. इसने लंबे समय से जारी किसान आंदोलन को लेकर एबीपी गंगा की टीम ने किसानों से बात की है कि आखिर इस मसले का हल कैसे निकलेगा. बातचीत के दौरान किसान गुरप्रीत लटवाल ने बताया कि किसानों के साथ सरकार जल्दी बात करें. कोरोना का भी समय चल रहा है, सरकार किसान नेताओं के साथ चर्चा कर एक हफ्ते के अंदर-अंदर मामले का निवारण करे. 

क्या बोले किसान 
कोरोना की बात कर रहे हैं लेकिन मास्क नहीं लगा रखा है इस सवाल के जवाब में किसान गुरप्रीत लटवाल ने कहा कि हम किसान हैं. हम ज्यादा मेहनत करते हैं, हमारा 'एनर्जी सिस्टम' मजबूत है.

गांव में भी संक्रमण फैला है इस सवाल के जवाब में किसान गुरप्रीत लटवाल ने कहा कि दिल्ली से बहुत लोग गए हैं. शहरों में कोरोना फैल गया है इसलिए लोग गांव में चले गए और बीमारी गांवों में भी फैल गई. 

एक अन्य किसान मंजीत अटवाल ने बताया तेज बारिश और तूफान की वजह से समस्या बहुत हो रही है लेकिन हम व्यवस्था करने में लगे हैं. वहीं, कोरोना को लेकर उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी है लेकिन महामारी नहीं है. उन्होंने कहा कि आंदोलन में कोई बीमार नहीं होता है. उन्होंने ये भी कहा कि सरकार सभी हदें पार कर रही हैं ये जन आंदोलन है, किसान आंदोलन नहीं. 

मजबूरी में यहां बैठे हैं 
किसान मंजीत अटवाल ने कहा कि घर पर हमारी महिलाएं कार्य कर रही हैं क्योंकि हम यहां आंदोलन में हैं. हमें बहुत परेशानी हो रही है. हमें कार्य करने के लिए श्रमिक नहीं मिल रहे हैं. सरकार हमारी सुन नहीं रही है, हम मजबूरी में यहां बैठे हैं. 

वहीं, अगर बात करें कोरोना को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग की तो किसान आंदोलन में सामाजिक दूरी नजर नहीं आ रही है. इस बात पर किसानों ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है. लेकिन, आंदोलन को चलाना भी है. किसानों के चेहरे पर मास्क नजर नहीं आ रहे थे उनका कहना था कि जहां भीड़ में होती है तो मास्क लगा लेते हैं. 

ये भी पढ़ें: 

सीएम योगी ने किया मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई का दौरा, कहा- कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget