एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ विवाद, तीन युवकों को मारी गोली, 2 की मौत

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दोहरे हत्याकांड से 2 घंटे पहले मृतक और बदमाशों के बीच खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन वहां मौजूद आसपास के लोगों ने विवाद को शांत कर दिया था.

Ghaziabad Double Murder Case: गाजियाबाद जिला में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है. गाजियाबाद के देहात और शहरी इलाके में लगातार हत्या और लूट, चोरी जैसी वारदात सामने आ रही है. ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां कल देर रात कुछ बदमाशों ने तीन युवकों को गोली मार दी. गोली लगने से दो युवक की मौत हो गई. तो वहीं तीसरा युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत की सांसे गिन रहा है.

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात तकरीबन 10 से 11:00 बजे के बीच बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि हत्याकांड से ठीक 2 घंटे पहले मृतक और बदमाशों के बीच खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन वहां मौजूद आसपास के लोगों ने विवाद को शांत कर दिया था. लेकिन वह विवाद इतना बड़ा की बदमाशों ने तीनों को बाइक से घर जाते समय रोक लिया. गोली लगने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तो वह गोली लगने के बाद दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. इतना सब कुछ होता देख तीसरा व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए पास में मौजूद पानी के बंबे में कूद गया. जिस पर आरोपियों ने लगातार फायर भी किया था. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ी आसानी से मौके से फरार हो गए.

हत्याकांड से इलाके में तनावपूर्ण की स्थिति

घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने डेड बॉडी को उठाने से मना कर दिया और उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं आएगा तब तक हम लाश को यहां से उठने नहीं देंगे. इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया और दूसरी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सुबह से ही लगातार गोताखोरों की टीम तीसरे व्यक्ति की तलाश में थी, जिसकी लाश को सुबह ही बरामद कर लिया गया. इस हत्याकांड के बाद से ही इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने मुरादनगर हरिद्वार कावड़ मार्ग को जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. गाजियाबाद पुलिस ने छानबीन के दौरान दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिसे गहनता से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस पर खड़े हुए सवाल 

विवेक चंद यादव डीसीपी ग्रामीण बरहाल इस हत्याकांड के बाद से ही गाजियाबाद पुलिस पर लगातार सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं, जहां एक और गाजियाबाद पुलिस अपराध कम करने की बात करती है. वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद के शहरी और देहात इलाकों में लगातार हत्या लूट चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियां सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें: मसूरी में यमुना पेयजल योजना की पाइप लाइन का वॉल्व फटा, हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget