एक्सप्लोरर

गाजियाबाद की सोसायटी में डॉग लवर महिला से मारपीट, खाना खिलाने पर मारे थप्पड़ और की हाथापाई

ghaziabad News: पीड़िता यशिका शुक्ला, एक डॉग लवर हैं, शुक्रवार रात चिन्हित जगह पर डॉग्स को खाना खिला रही थीं. इसी दौरान सोसायटी का रहने वाला कमल खन्ना वहां पहुंचा और अचानक यशिका पर हमला बोल दिया.


यूपी के गाजियाबाद जनपद के थाना विजयनगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक डॉग लवर महिला को डॉग्स को खाना खिलाने के लिए सोसायटी के एक शख्स ने 30 सेकंड में आठ थप्पड़ मारे और हाथापाई की. यह घटना शुक्रवार देर रात ब्रह्मपुत्र एंक्लेव सोसाइटी में हुई, जिसका 38 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल खन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है.

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस के मुताबिक पीड़िता यशिका शुक्ला, जो एक डॉग लवर हैं, शुक्रवार रात सोसायटी में चिन्हित जगह पर डॉग्स को खाना खिला रही थीं. इसी दौरान सोसायटी का रहने वाला कमल खन्ना वहां पहुंचा और अचानक यशिका पर हमला बोल दिया. वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कमल ने 30 सेकंड के भीतर यशिका को आठ थप्पड़ मारे और उसके साथ हाथापाई की. यशिका ने बताया कि मैं नियमित रूप से डॉग्स को खाना खिलाती हूं, लेकिन इस बार कमल ने बिना कारण मुझे पीटना शुरू कर दिया.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जनता में रोष फैल गया. वीडियो में यशिका की चीखें और भीड़ का हंगामा साफ सुनाई देता है. पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने खुले में खाना खिलाने को मना किया

यह घटना तब सामने आई है, जब देश में सड़क पर डॉग्स को लेकर बहस चल रही है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने स्ट्रे डॉग्स के मुद्दे पर फैसला सुनाया था, जिसके बाद ऐसी घटनाएं सुर्खियों में हैं. गाजियाबाद पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था को बरकरार रखने की अपील की है. साथ ही लोगों से नियमों का पालन करने की भी अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget