एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो किया वायरल, बदनामी के डर से 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

गाजियाबाद के खेड़ा में एक छात्रा के पड़ोस में रहने वाले इरफान ने पहले उसे प्रेस जाल में फसाया फिर उसकी अश्लील वीडियो बना ली. इस वीडियो को दिखाकर इरफान उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था.

UP News: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में 12 की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले इरफान नाम के एक युवक ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाया और उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो को उसने अपने दोस्तों को भी बांट दिया था. जिसके चलते छात्रा की पूरे मोहल्ले में काफी बदनामी हो रही थी. इरफान उसे लगातार ब्लैकमेल भी कर रहा था. जिससे तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली. पुलिस अब 6 टीमें बनाकर इरफान की तलाश कर रही है. इरफान 1 फूड कंपनी में फूड डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है.

खोड़ा की रहने वाली है छात्रा
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 18 साल की लड़की गाजियाबाद में खोड़ा इलाके की रहने वाली थी. वो दिल्ली के कल्याणपुरी में सरकारी स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी. छात्रा का परिवार मूल रूप से गोंडा जिले का रहने वाला है. मां-बाप नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं. सोमवार को वे ड्यूटी पर गए थे. घर में बड़ी बेटी और उसके छोटे भाई-बहन थे. सोमवार शाम करीब 6 बजे लड़की ने पंखे से फांसी पर लटककर जान दे दी. पड़ोसियों की सूचना पर मां-बाप मौके पर आए. इसके बाद पुलिस भी आ गई और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.

क्या कहा पिता ने?
लड़की के पिता का कहना था कि उनके पड़ोस वाले घर में इरफान नाम का लड़का रहता है, जो एक फूड डिलीवरी कंपनी में जॉब करता है. इस लड़के का उनके घर पर आना-जाना था. आरोप है कि इरफान ने उनकी बेटी को झांसा देकर फंसा लिया और आपत्तिजनक वीडियो बना ली. अब इरफान उनकी बेटी को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों इरफान ने ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए थे. लड़की के पिता को इस बात की जानकारी हुई तो वे आपत्ति जताने के लिए इरफान के घर पर पहुंचे. उसके पिता से शिकायत की. आरोप है कि इरफान के पिता ने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए लड़की के पिता को धमका कर भगा दिया. जिसके बाद दो दिन पहले लड़की के पिता ने थाना खोड़ा पर पहुंचकर आरोपी इरफान के खिलाफ शिकायत की. पिता का कहना है कि पुलिस ने उनसे ही वायरल वीडियो मांगी और बिना सबूत कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया. लड़की के पिता का कहना है कि अगर पुलिस दो दिन पहले ही आरोपी पर एक्शन ले लेती तो शायद अब उनकी बेटी खुदकुशी न करती.

क्या कहा इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने?
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात थाना खोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है. इस सूचना पर तत्काल खोड़ा पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई. परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की गई हैं.

Pathan Controversy: 'पठान' को लेकर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं में रोष, पोस्टर जलाया, कहा- 'थिएटर में फिल्म चली तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget