एक्सप्लोरर

Ghaziabad Circle Rate: गाजियाबाद में बढ़ाया गया सर्किल रेट, इन इलाकों में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा

Ghaziabad circle rate: गाजियाबाद में एक सितंबर से आशियाना खरीदना महंगा हो गया है. गाजियाबाद में नए सर्किल रेट लागू हो गए हैं. इससे पहले 2015 में सर्किल रेट बढ़ाया गया था.

Ghaziabad Property News: गाजियाबाद में प्रॉपर्टी खरीदना आज से महंगा हो जाएगा. एक सितंबर से नए सर्किल रेट लागू हो रहे हैं. गाजियाबाद प्रशासन द्वारा सात साल बाद 4 से 20 प्रतिशत की तक सर्कल रेट में भारी बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले वर्ष 2015 में 5 से 7 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाया गया था. दरअसल, गाजियाबाद प्रशासन नया सर्किल रेट लागू करने जा रही है. जिससे प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा. जिससे कुछ इलाकों के रेट प्रति वर्ग मीटर एक लाख रुपये को पार कर जाएंगे. बता दें कि गाजियाबाद में पहली बार रेट इतना महंगा हुआ है. 

छह साल बाद की गई है बढ़ोत्तरी
गाजियाबाद में सर्किल रेट राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूल्य है जिसके आगे संपत्ति नहीं बेची जा सकती है. ये दरें सीधे तौर पर स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क को प्रभावित करती हैं क्योंकि वे संपत्ति के बाजार मूल्य या सर्कल रेट पर लागू होते हैं, जो भी अधिक हो. छह साल बाद  गाजियाबाद में सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है. इसमें गाजियाबाद में जमीनों के सर्किल रेट में 4 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही स्टांप विभाग की ओर से नई रेट लिस्ट जारी की गई है और यह नई रेट लिस्ट तहसील और सब रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा कर दी गई है. 

Delhi-NCR Weather Forecast Today: दिल्ली में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, अगस्त में 14 सालो में सबसे कम हुई बारिश, जानिए वजह

इन इलाकों में प्रॉपर्टी होगी महंगी
गाजियाबाद में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सूर्य नगर, चंद्र नगर कौशांबी में हुई है. यहां के रेट अभी 96,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर हैं, जो नए सर्किट रेट लागू होने के बाद 1,01,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो जाएंगे. यहां के रेट 5,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर बढ़ेंगे. इस तरह गाजियाबाद में प्रॉपर्टी के रेट प्रति वर्ग मीटर 1,00,000 रुपये को पार कर जाएंगे.

गाजियाबाद के एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया बताया कि गाजियाबाद में जमीन की कीमतों में पहले के मुकाबले ज्यादा इजाफा हुआ है. रजिस्ट्रियां तहसील और सब रजिस्ट्रार ऑफिस में पुराने सर्किल रेट से काफी अधिक मूल्यों पर हो रही थी. जिसके कारण सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है. एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि रेट वृद्धि करने से पहले सर्वे कराया गया था जिसके बाद इस फैसले को लिया गया है.

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा, जानिए क्या होगा नया टोल रेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amroha News: तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
यूपी में फिर 'सांपनाथ' और 'नागनाथ' की एंट्री! केशव मौर्य ने लगाए आरोप
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू
स्कूल से घर लौट रही 5 साल की बच्ची कुएं में गिरी, तीन घंटे चला रेस्क्यू

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget