एक्सप्लोरर

गाजियाबाद से संभल पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था, कार्तिकेय महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Ghaziabad News: संभल के खग्गू सराय में पुलिस-प्रशासन ने 14 दिसंबर 2024 को 1978 से बंद कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट खुलवाए थे. 46 साल बाद खुले मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है.

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर में दर्शन करने के लिए गाजियाबाद से 40 श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा है. सभी श्रद्धालुओं ने संभल में प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया.

गाजियाबाद से 40 श्रद्धालुओं के जत्थे में आए ललित शंकर ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि हम सब श्रद्धालु एक प्रेरणा लेकर हरनंदी महानगर गाजियाबाद से कल्कि नगरी संभल में आए हैं. मथुरा काशी की भांति संभल का भी आध्यात्मिक महत्व है. हिंदू समाज के जन जागरण के लिए हम यहां आए हैं, ताकि देश-विदेश से भी लोग संभल आकर यहां के धार्मिक तीर्थ का दर्शन करें. संभल में अनेकों मंदिर हैं. लेकिन धीरे-धीरे भगवान अपने दिव्या रूप में आने वाले हैं, बस उनको जागरण करने की देर है. हिंदू समाज महाकुंभ में भगवान को जागरण कर रहा है.

वहीं, एक अन्य श्रद्धालु अमरदीप ने कहा कि गाजियाबाद से हम लोग 40 भक्तों के साथ संभल में प्राचीन कार्तिकेय मंदिर में दर्शन के लिए आए हैं. संभल में प्रभु कल्कि का अवतार होना है. यहां का धार्मिक आध्यात्मिक एवं व्यापारिक विकास होना चाहिए. संभल में आज हमने कई प्राचीन मंदिरों के दर्शन किए हैं. अभी सभी मंदिरों के दर्शन नहीं हो पाएंगे क्योंकि कुछ न्यायिक बाध्यताएं हैं. एक मंदिर में न्यायिक बाध्यता के कारण नहीं जा सकते, न्यायिक बाध्यता दूर होने पर वह यहां आकर उस मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे.

बता दें कि संभल के खग्गू सराय में पुलिस-प्रशासन ने 14 दिसंबर 2024 को 1978 से बंद कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट खुलवाए थे. 46 साल बाद खुले मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है. पहली बार मंदिर की रंगाई-पुताई कराई गई. इस मंदिर में भक्त प्रतिदिन पूजा-पाठ कर रहे हैं. स्थानीय लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. कार्तिकेय महादेव मंदिर काफी दिनों तक पूरे देश में सुर्खियों में रहा था.

तस्वीरों में देखिए कौन हैं सपा सांसद प्रिया सरोज? क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ होगी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget