एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: GDA का सख्त एक्शन, पिपलेहड़ा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त… महरौली और क्रॉसिंग रिपब्लिक में भी कार्रवाई

ghaziabad News: हापुड़ जनपद के ग्राम पिपलेहड़ा में ईदगाह रोड के पास मदरसा के सामने 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित एक अवैध कॉलोनी पर जीडीए ने बड़ी कार्रवाई की. इससे भूमाफियाओं में हड़कम्प मच गया.

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है. जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देशों के तहत प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने हापुड़ और गाजियाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान चलाया. इस दौरान पिपलेहड़ा में 20,000 वर्ग मीटर की अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया, जबकि महरौली और क्रॉसिंग रिपब्लिक में भी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई.

हापुड़ जनपद के ग्राम पिपलेहड़ा में ईदगाह रोड के पास मदरसा के सामने 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित एक अवैध कॉलोनी पर जीडीए ने बड़ी कार्रवाई की. इस कॉलोनी में मिट्टी भराव, कच्ची सड़कें, और एक अवैध ऑफिस का निर्माण किया गया था. जीडीए के ध्वस्तीकरण आदेश के तहत पूरी कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया. प्राधिकरण की इस कार्रवाई से भूमाफियओं में हड़कम्प मचा रहा.

महरौली और क्रॉसिंग रिपब्लिक में सीलिंग और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

गाजियाबाद के महरौली क्षेत्र में एनएच-24 पर अंग्रेजी शराब के ठेके और सेवन स्टार होटल के बीच बने अवैध निर्माण को 12 मार्च 2024 को पारित सीलिंग आदेश के तहत सील कर दिया गया. इसके अलावा, क्रॉसिंग रिपब्लिक में सेवियर ग्रिनाईल सोसाइटी के सामने अवैध अतिक्रमण को हटाया गया.

विरोध के बावजूद कार्रवाई जारी

कार्रवाई के दौरान कुछ अवैध निर्माणकर्ताओं ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन जीडीए के प्रवर्तन दस्ते और प्राधिकरण पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. जीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस अभियान में सहायक अभियंता, अवर अभियंता, और प्रवर्तन जोन-5 का स्टाफ शामिल रहा.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

जीडीए ने घोषणा की है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगामी महीनों में भी जारी रहेगा. अधिकारियों का लक्ष्य गाजियाबाद को अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण से मुक्त कराना है. जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारी प्राथमिकता शहर को नियोजित और वैध निर्माणों के अनुरूप बनाना है. अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget